लाइव न्यूज़ :

Delhi Assembly Elections 2025: 'EVM पर बटन दबाने से पहले...', खरगे ने दिल्ली के वोटरों से कही ये बात, जानें यहां

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 5, 2025 10:04 IST

Delhi Assembly Elections 2025 Live:  दिल्ली में सुबह सात बजे से विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है

Open in App

Delhi Assembly Elections 2025 Live:  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को दिल्ली के मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने का आह्वान करते हुए कहा कि लोगों को उन्हें चुनना चाहिए जिन्होंने दिल्ली के लिए असल में काम किया है, ना कि झूठे वादे करके ठगा है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीट के लिए मतदान हो रहा है। मतगणना आठ फरवरी को होगी। खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मेरी दिल्ली की सम्मानित जनता से अपील है कि अपना कीमती वोट जरूर डालें। आपका एक वोट दिल्ली में बदलाव का प्रतीक साबित होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर दिल्ली को पहले की तरह विकास के पथ पर अग्रसर करना है तो उन लोगों को चुनें जिन्होंने दिल्ली के लिए असल में काम किया है। आपसे झूठे वादे कर आपको ठगा नहीं है।’’ खरगे ने लोगों से आह्वान किया, ‘‘जिन लोगों ने टूटी सड़कें, गंदा पानी, जगह-जगह गंदगी और प्रदूषित हवा के लिए रत्ती भर भी कदम नहीं उठाया और केवल बहानेबाज़ी की, आपको ईवीएम पर बटन दबाने से पहले सोचना होगा कि वो आपकी कितनी चिंता करते हैं। जो लोग केवल नूराकुश्ती कर सत्ता पर काबिज रहना चाहते हैं वो आपके वोट के सही हकदार नहीं हैं।’’

कांग्रेस अध्यक्ष के अनुसार, दिल्ली का भाईचारा, सौहार्द, उसकी समृद्धि, खुशहाली और संपूर्ण समावेशी विकास सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि उसे चुनना चाहिए जिसने दिल्ली को तरक्की की राह पर पहुंचाया।

खरगे ने कहा, ‘‘मैं अपने युवाओं खासकर पहली बार मतदान करने वाले नागरिकों से अनुरोध करता हूं कि आप मतदान में भाग जरूर लें। लोकतंत्र के इस उत्सव में आपका स्वागत है।’’

टॅग्स :दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025मल्लिकार्जुन खड़गेDelhi Assemblyकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?