लाइव न्यूज़ :

Delhi Assembly Elections 2025: निजी गार्ड रखने पर पैसा देंगे केजरीवाल?, आरडब्ल्यूए पर डोरे डाल रहे आप संयोजक

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 10, 2025 13:20 IST

Delhi Assembly Elections 2025: अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी दिल्ली में सत्ता में लौटती है तो ‘रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन’ (आरडब्ल्यूए) को सुरक्षा के वास्ते निजी गार्ड रखने के लिए धन दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के निवासियों की भलाई की परवाह नहीं की और 27 वर्ष से सत्ता से दूर हैं।दिल्ली में 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव पांच फरवरी को होने हैं। आठ फरवरी को मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Delhi Assembly Elections 2025: आम आदमी पार्टी (आप) के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को एक चुनावी वादे में कहा कि दिल्ली में उनकी पार्टी के सत्ता में लौटने पर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) को निजी सुरक्षा गार्ड रखने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। केजरीवाल ने संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा करते हुए कहा कि वित्तीय सहायता की राशि और नियुक्त किए जाने वाले गार्ड की संख्या के बारे में दिशानिर्देश बाद में तय किए जाएंगे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आलोचना करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी ने दिल्ली के निवासियों की भलाई की परवाह नहीं की और इसी कारण वे 27 वर्ष से सत्ता से दूर हैं।

उन्होंने कहा कि आप को दिल्ली के लोगों की चिंता है और इसीलिए उन्होंने रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के लिए वित्तीय सहायता की घोषणा की है ताकि लोग निजी सुरक्षा गार्ड की भर्ती करके अपने आस-पास बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें। दिल्ली में 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव पांच फरवरी को होने हैं। आठ फरवरी को मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे।

टॅग्स :दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025Aam Aadmi Partyअरविंद केजरीवालआम आदमी पार्टीAam Aadmi Party (AAP)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए