लाइव न्यूज़ :

दिल्ली विधानसभा चुनावः अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया भी शुरू, जानिए कब है अंतिम डेट

By भाषा | Updated: January 14, 2020 13:13 IST

आयोग ने जनप्रतिनिधित्व कानून के प्रावधानों के तहत दिल्ली के उपराज्यपाल द्वारा जारी चुनाव की अधिसूचना के अनुसरण में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू करने की अधिसूचना जारी की। इसके साथ ही दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटों के लिये नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो गयी है। उम्मीदवार अब अपने नामांकन पत्र दायर कर सकेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देजारी अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवार 21 जनवरी तक नामांकन पत्र दायर कर सकेंगे।उम्मीदवारों के लिये नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 24 जनवरी है।

निर्वाचन आयोग ने आगामी आठ फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिये मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी।

आयोग ने जनप्रतिनिधित्व कानून के प्रावधानों के तहत दिल्ली के उपराज्यपाल द्वारा जारी चुनाव की अधिसूचना के अनुसरण में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू करने की अधिसूचना जारी की। इसके साथ ही दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटों के लिये नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो गयी है। उम्मीदवार अब अपने नामांकन पत्र दायर कर सकेंगे।

आयोग के सचिव अजॉय कुमार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवार 21 जनवरी तक नामांकन पत्र दायर कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 22 जनवरी को होगी और उम्मीदवारों के लिये नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 24 जनवरी है।

उल्लेखनीय है कि मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने छह जनवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की थी। इसके साथ ही दिल्ली में चुनाव के मद्देनजर चुनाव आचार संहिता भी लागू हो गयी थी। आयोग द्वारा पूर्वघोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार आयोग को 14 जनवरी को चुनाव की अधिसूचना जारी करनी थी।

इसके साथ ही चुनाव प्रक्रिया की आधिकारिक तौर पर शुरुआत होती है। अधिसूचना के अनुसार आठ फरवरी को सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक मतदात होगा और 11 जनवरी को मतगणना के बाद 13 जनवरी तक चुनाव प्रक्रिया को पूरा करना है।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली में मेट्रो और रेल सेवाओं सहित अन्य अनिवार्य सेवाओं में कार्यरत लोगों को डाक मतपत्र द्वारा मतदान करने की सुविधा प्रदान करने वाली अधिसूचना आयोग द्वारा 10 जनवरी को जारी की जा चुकी है। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसअरविन्द केजरीवालमनोज तिवारीअजय माकनचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"