लाइव न्यूज़ :

दिल्ली का AQI 354 पर, वायु गुणवत्ता में गिरावट जारी, नोएडा 'गंभीर' श्रेणी में, देखें तस्वीरें

By मनाली रस्तोगी | Updated: November 2, 2022 10:06 IST

दिल्ली के वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में कोई सुधार नहीं दिखा और बुधवार को भी गिरावट जारी रही। इस बीच नोएडा का एक्यूआई 'गंभीर' श्रेणी में रहा।

Open in App
ठळक मुद्देआईजीआई एयरपोर्ट (टी3) के पास एक्यूआई भी बुधवार को 350 के एक्यूआई के साथ 'बहुत खराब' श्रेणी में रहा।दिल्ली विश्वविद्यालय का वायु गुणवत्ता सूचकांक 387 दर्ज किया गया।नोएडा की वायु गुणवत्ता में पिछले दिनों की तुलना में कोई सुधार नहीं हुआ और 428 के एक्यूआई के साथ 'गंभीर' श्रेणी में रहा।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) बुधवार को 354 ('बहुत खराब' श्रेणी में) है। दिल्ली आज सुबह धुंध की परत से ढकी हुई है और हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब श्रेणी' में पहुंच गई है। सफर के आंकड़ों के अनुसार, मॉडल टाउन के धीरपुर ने 443 का एक्यूआई दर्ज किया और 'गंभीर' श्रेणी में फिसल गया। 

आईजीआई एयरपोर्ट (टी3) के पास एक्यूआई भी बुधवार को 350 के एक्यूआई के साथ 'बहुत खराब' श्रेणी में रहा। दिल्ली विश्वविद्यालय का वायु गुणवत्ता सूचकांक 387 दर्ज किया गया। इस बीच नोएडा की वायु गुणवत्ता में पिछले दिनों की तुलना में कोई सुधार नहीं हुआ और 428 के एक्यूआई के साथ 'गंभीर' श्रेणी में रहा। गुरुग्राम ने एक्यूआई 346 दर्ज किया और 'बहुत खराब' श्रेणी में रहा। 

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को हवा की गुणवत्ता में गिरावट जारी रही। गुरुग्राम के पास आयानगर में 385 का एक्यूआई दर्ज किया गया, जबकि मथुरा रोड 388 के एक्यूआई के साथ 'बहुत खराब' श्रेणी में रहा। शनिवार को 'गंभीर' श्रेणी में खिसकने के बाद दिल्ली ने थोड़ा सुधार दिखाया और पिछले 3-4 दिनों से 'बेहद खराब' श्रेणी में बनी हुई है। दिल्ली  में वायु प्रदूषण के बिगड़ने से अधिकारियों ने अगले आदेश तक सभी निर्माण कार्य और विध्वंस गतिविधियों को रोक दिया है।

साथ ही दिल्ली में शनिवार को हवा की गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में आते ही GRAP (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान) स्टेज 3 लागू कर दिया गया। शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 को 'संतोषजनक', 101 और 200 को 'मध्यम', 201 और 300 को 'खराब', 301 और 400 को 'बहुत खराब' और 401 और 500 को 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।

टॅग्स :वायु प्रदूषणदिल्लीनॉएडागुरुग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम