लाइव न्यूज़ :

हो जाइये सावधान! दिल्ली की हवा फिर हुई दम घोटू, एनसीआर में भी हालात बदतर

By गुणातीत ओझा | Updated: October 14, 2020 11:06 IST

एक बार फिर दिल्ली में प्रदूषण ने दस्तक दे दी है। दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में आज बुधवार की सुबह से ही कोहरे जैसी स्थिति देखने को मिल रही है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली की वायु गुणवत्ता मंगलवार सुबह "बहुत खराब" श्रेणी में पहुंच गई।इस मौसम में पहली बार हवा की गुणवत्ता इतनी खराब हुई है।

नई दिल्ली: एक बार फिर दिल्ली में प्रदूषण ने दस्तक दे दी है। दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में आज बुधवार की सुबह से ही कोहरे जैसी स्थिति देखने को मिल रही है। दिल्ली में बुधवार को प्रदूषण का स्तर (AQI) 306 के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि नोएडा में हालाता ज्यादा खराब हैं और यहां AQI 331 दर्ज किया है, जबकि गुड़गांव में AQI 232 है। कम तापमान और स्थिर हवाएँ वायु गुणवत्ता को प्रभावित करने के साथ जमीन के करीब प्रदूषकों के संचय में मदद करती हैं। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि दिल्ली-एनसीआर में हवा की खराब गुणवत्ता के कारण वायु प्रदूषण बढ़ने से कोविड-19 महामारी और बढ़ सकती है।

और बढ़ सकता है कोविड-19 का खतरा

सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में पीएम10 का स्तर सुबह नौ बजे 300 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहा। भारत में 100 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से नीचे पीएम10 का स्तर सुरक्षित माना जाता है। पीएम10, 10 माइक्रोमीटर के व्यास वाला सूक्ष्म अभिकण होता है, जो साँस के जरिये फेफड़ों में चले जाते हैं। यह स्वास्थ्य के लिए बहुत खतरनाक होता है। ये अभिकण धूल-कण इत्यादि के रूप में होते हैं। पीएम2.5 का स्तर 129 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। पीएम2.5 का स्तर 60 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर तक सुरक्षित माना जाता है। पीएम2.5 अति सूक्ष्म महीन कण होते हैं जो रक्तप्रवाह में भी प्रवेश कर सकते हैं। नासा के कृत्रिम उपग्रह द्वारा ली गई तस्वीरों के मुताबिक, पंजाब के अमृतसर और फिरोजपुर और हरियाणा के पटियाला, अंबाला और कैथल के पास बड़े पैमाने पर आग जलती हुई दिखाई दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, मंगलवार सुबह हवा की अधिकतम गति 4 किलोमीटर प्रति घंटा थी। कम तापमान और स्थिर हवाएँ वायु गुणवत्ता को प्रभावित करने के साथ जमीन के करीब प्रदूषकों के संचय में मदद करती हैं। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि दिल्ली-एनसीआर में हवा की खराब गुणवत्ता के कारण वायु प्रदूषण बढ़ने से कोविड-19 महामारी और बढ़ सकती है।

पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे किसान

वायु प्रदूषण दिल्ली के लिए एक गंभीर समस्या बन गई है। इस वर्ष, दिल्ली सरकार ने बड़े पैमाने पर वायु प्रदूषण-विरोधी अभियान ‘‘युद्ध प्रदुषण के विरुध’’ शुरू किया है, जिसका नेतृत्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पर्यावरण मंत्री गोपाल राय कर रहे हैं। सर्दियों में वायु प्रदूषण के उच्च स्तर से निपटने के लिए उठाए जा रहे कदमों की निगरानी के लिए दिल्ली सचिवालय में 10 सदस्यीय विशेषज्ञ टीम के साथ एक "ग्रीन वार रूम" स्थापित किया गया है। पर्यावरण विभाग ने भी धूल नियंत्रण मानदंडों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। सरकार मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में धान के खेतों में "पूसा बायो-डीकंपोजर" घोल का छिड़काव भी शुरू करने जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह 15 से 20 दिनों में फसल अवशेष को खाद में बदल सकता है और इस तरह से पराली को जलने से रोका जा सकता है, जिसके जरिये वायु प्रदूषण को कम किया जा सकता है।

टॅग्स :दिल्ली प्रदूषणवायु प्रदूषणअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक