लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में फिर खराब हुई वायु गुणवत्ता, प्रदूषण स्तर और बढ़ने की आशंका

By भाषा | Updated: December 1, 2019 22:33 IST

Delhi air quality: कुछ दिनों की राहत के बाद रविवार को एक बार फिर से दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब हो गई, जिसके और बिगड़ने की आशंका है

Open in App
ठळक मुद्देकुछ दिनों की राहत के बाद दिल्ली में रविवार को वायु गुणवत्ता फिर खराब हो गईहवा की गति घटने से आने वाले दिनों में प्रदूषण की स्थिति और बिगड़ सकती है

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में बारिश और तेज हवाओं के कारण चंद दिनों के लिए प्रदूषण से थोड़ी राहत मिलने के बाद रविवार को वायु गुणवत्ता फिर खराब हो गई और आगामी दिनों में इसके और खराब होने की आशंका है। प्रदूषण स्तर बढ़ने का मुख्य कारण हवा की गति धीमी होना है।

विशेषज्ञों ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से हवा छह से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। यह गति बुधवार तक और कम होने का पूर्वानुमान है जिसके कारण प्रदूषण स्तर बढ़ने की आशंका है। राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक रविवार शाम चार बजे 250 रहा जबकि शनिवार को यह 193 था।

गाजियाबाद (292), ग्रेटर नोएडा(281), फरीदाबाद (218) और नोएडा (241) में भी प्रदूषण स्तर बढ़ा हुआ दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग में वरिष्ठ वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘हवा की गति बुधवार को गिरकर छह किलोमीटर प्रति घंटा रह जाएगी। परिणामस्वरूप, वायु गुणवत्ता और गिरने की आशंका है लेकिन इससे गुणवत्ता में भारी गिरावट आने की आशंका नहीं है।’’

वायु गुणवत्ता की निगरानी करने वाली संस्था ‘सफर’ ने बताया कि सोमवार को एक्यूआई में मामूली गिरावट आने की आशंका है। इसके मंगलवार को और गिरकर बहुत खराब श्रेणी में आने का पूर्वानुमान है। पराली जलाए जाने की घटनाएं कम होने के कारण दिल्ली में इसका प्रभाव पड़ने की आशंका कम है। 

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली प्रदूषण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील