लाइव न्यूज़ :

प्रदूषण की वजह से नोएडा के सभी स्कूलों को ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित करने का निर्देश, दिल्ली में ट्रकों के जाने पर रोक

By अनिल शर्मा | Updated: November 4, 2022 08:20 IST

प्रदूषण को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और निकटवर्ती क्षेत्र वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने दिल्ली-एनसीआर में GRAP-4 को लागू करने के आदेश दिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए 8 नवंबर तक ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित होंगी।वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने दिल्ली-एनसीआर में GRAP-4 को लागू करने के आदेश दिए हैं।

नोएडा: बढ़ते वायु प्रदूषण के मद्देनजर गौतमबुद्धनगर जिले में सभी स्कूलों को कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए 8 नवंबर तक अनिवार्य रूप से ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित करने का निर्दश दिया गया है। गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी धर्मवीर सिंह द्वारा जारी नोटिस के अनुसार स्कूलों को भी सलाह दी गई है कि कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के छात्रों के लिए यथासंभव ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित करें।

जिलाधिकारी धर्मवीर सिंह द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि "सभी बाहरी गतिविधियों को अगली सूचना तक प्रतिबंधित किया जाना है।" विशेषज्ञों के मुताबिक, हवा की घटती गुणवत्ता वयस्कों की तुलना में बच्चों के समूह को अधिक गंभीर रूप से प्रभावित कर रही है।

सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार दिल्ली विश्वविद्यालय क्षेत्र में AQI 563 (गंभीर) श्रेणी में है, एयरपोर्ट (T3) क्षेत्र में AQI 489 (गंभीर) श्रेणी में, गुरुग्राम में AQI 539(गंभीर) श्रेणी में और नोएडा में AQI 562 (गंभीर) श्रेणी में है।  

प्रदूषण को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और निकटवर्ती क्षेत्र वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने दिल्ली-एनसीआर में GRAP-4 को लागू करने के आदेश दिए हैं। दिल्ली में ट्रक यातायात का प्रवेश (आवश्यक वस्तुओं को ले जाने वाले और सभी सीएनजी / इलेक्ट्रिक ट्रक को छोड़कर) वर्जित रहेगा।

दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल के पीडियाट्रिक पल्मोनोलॉजिस्ट डॉक्टर धीरेन गुप्ता ने कहा, 'विशेषज्ञों के मुताबिक, हवा की घटती गुणवत्ता वयस्कों की तुलना में बच्चों के समूह को अधिक गंभीर रूप से प्रभावित कर रही है।'

कई बच्चे बार-बार तेज बुखार, अस्थमा, एलर्जी, नाक में रुकावट, राइनाइटिस से एलर्जी और मानसिक समस्याओं से पीड़ित है। 0-16 वर्ष की आयु के बच्चों को बार-बार सिरदर्द, आंखों का सूखापन, जलन, त्वचा का रूखापन हो रहा है।

टॅग्स :दिल्ली-एनसीआरदिल्लीवायु प्रदूषण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव