लाइव न्यूज़ :

दिल्ली- NCR में जहरीली हवा का प्रकोप, हवाई यातायात हुआ बाधित, 32 उड़ानों को किया गया डायवर्ट 

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 3, 2019 13:48 IST

एयर इंडिया का कहना है कि खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल -3 पर सुबह 9 बजे से उड़ान संचालन प्रभावित हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली-एनसीआर में रविवार (03 नवंबर) को वायु प्रदूषण के प्रकोप से लोगों का सांस लेना दूभर हो गया है। यहां तक की प्रदूषण के चलते कम दृश्यता की वजह से हवाई यातायात बाधित हुआ है। कई विमानों का मार्ग परिवर्तित किया गया है।

दिल्ली-एनसीआर में रविवार (03 नवंबर) को वायु प्रदूषण के प्रकोप से लोगों का सांस लेना दूभर हो गया है। यहां तक की प्रदूषण के चलते कम दृश्यता की वजह से हवाई यातायात बाधित हुआ है। कई विमानों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। वहीं नोएडा में सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों को दो दिन बंद करने का आदेश दिया है। नर्सरी से कक्षा बारहवीं तक के स्कूलों में छुट्टी की गई है।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, एयर इंडिया का कहना है कि खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल -3 पर सुबह 9 बजे से उड़ान संचालन प्रभावित हुआ है। 12 उड़ानों को जयपुर, अमृतसर और लखनऊ की परिवर्तित किया गया है। साथ ही साथ दिल्ली एयरपोर्ट की ओर से बयान जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि दिल्ली एयरपोर्ट पर दृश्यता कम होने के कारण 32 उड़ानों को डायवर्ट किया गया है।इधर,  जनपद गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी बृजेश नारायण सिंह ने रविवार को जारी एक आदेश के तहत 4 एवं 5 नवंबर को जनपद के समस्त सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों, कक्षा बारहवीं तक के स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है। 

उन्होंने बताया कि जो भी स्कूल इस आदेश का उल्लंघन करते हुए पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को उनके अभिभावक अपने निजी वाहनों से या बसों से छोड़ने जाते हैं। जिसकी वजह से भी वायु प्रदूषण बढ़ रहा है। दो दिन के लिए स्कूल बंद होने पर ये वाहन नहीं चलेंगे, तथा वायु प्रदूषण में कमी आएगी। 

बता दें कि एक्यूआई 0-50 के बीच ‘अच्छा’, 51-100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101-200 के बीच ‘मध्यम’, 201-300 के बीच ‘खराब’, 301-400 के बीच ‘अत्यंत खराब’, 401-500 के बीच ‘गंभीर’ और 500 के पार ‘बेहद गंभीर’ माना जाता है।

टॅग्स :वायु प्रदूषणदिल्लीएयर इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील