लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश के बाद तापमान में गिरावट

By भाषा | Updated: June 4, 2021 23:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार जून दिल्ली में शुक्रवार को धूल भरी आंधी और हल्की बारिश के बाद मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला और कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए तथा दिल्ली की सीमाओं पर तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के तंबू को इससे नुकसान पहुंचा।

गर्मी और आर्द्र मौसम के बीच दिल्ली के लोगों के लिए यह बारिश अपने साथ राहत लेकर आई। ट्विटर पर लोगों ने बारिश के बाद बने इंद्रधनुष की तस्वीरें साझा की। दिल्ली में 2014 के बाद से ऐसा पहली बार हो सकता है, जब यहां लोगों को गर्मी के मौसम में लू भरी हवाओं का सामना न करना पड़े। अब तक सफदरजंग वेधशाला में लू भरी हवाएं दर्ज नहीं हुई हैं।

दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस नीचे है। वहीं न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है।

सफदरजंग वेधशाला के अनुसार शाम पांच बजकर 30 मिनट तक यहां 3.2 मिमी बारिश दर्ज हुई। इस वेधशाला के आंकड़े को शहर का आधिकारिक आंकड़ा माना जाता है।

वहीं पालम वेधशाला ने अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया। वहीं यहां पर 9.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।

लोधी रोड में 1.6 मिमी बारिश तथा अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली। मौसम वैज्ञानिक ने शनिवार को आसमान में आंशिक बादल छाये रहने और हल्की बारिश तथा गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है।

यहां अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 39 डिग्री सेल्सियस और 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य तापमान से दो डिग्री सेल्सियस कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि इस समय के हिसाब से सामान्य तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस कम है।

तेज हवाओं ने दिल्ली की सीमाओं पर तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों की दिक्कतें बढ़ा दी।

किसान नेता गुरमीत मेहमा ने कहा, ‘‘ करीब 100 तंबू को आंधी और बारिश की वजह से क्षति पुहंची है। प्रदर्शनकारी किसान ट्रॉली में रात बिताएंगे और कल सुबह फिर से तंबू तनेंगे।’’

वहीं एक अन्य किसान नेता सरवर सिंह पंढेर ने कहा कि खाद्य सामग्रियों को भी इससे नुक़सान हुआ है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति उत्पन्न होने पर हर बार ऐसा होता है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘ राष्ट्रीय राजधानी में तेज हवा और बारिश के बाद शुक्रवार शाम में पेड़ गिरने की कई घटनाएं हुई हैं। नगर निगम विभाग को इसकी सूचना दी गई और यातायात के लिए सड़कों को साफ कर दिया गया।’’

अधिकारी ने बताया कि उत्तरी दिल्ली में 42 स्थानों जबकि दक्षिणी दिल्ली में 11 स्थानों पर पेड़ गिरने की घटनाओं की सूचना मिली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos