लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः घर में भीषण आग लगने से एक ही परिवार के चार लोग जिंदा जले

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 13, 2018 11:06 IST

कोहाट इन्क्लेव स्थित एक घर में यह हादसा उस समय हुआ जब परिवार के सभी लोग सो रहे थे। इसी बीच शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई।

Open in App

नई दिल्ली, 13 अप्रैलः दिल्ली के कोहाट इन्क्लेव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बीती रात एक घर में भीषण आग लग जाने से चार लोगों की मौत हो गई। प्रथम दृष्टया यह हादसा शॉर्ट सर्किट होने की वजह से बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस आग लगने के कारणों की जांच करने में जुटी हुई है। 

खबरों के मुताबिक, कोहाट इन्क्लेव स्थित एक घर में यह हादसा उस समय हुआ जब परिवार के सभी लोग सो रहे थे। इसी बीच शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई और देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग खाक हो गई। घर में सो रहे चारों सदस्यों की जिंदा जलने से मौत हो गई। 

आग लगने की वजह से हुए इस दर्दनाक हादसे के चलते पूरे मोहल्ले में सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं, इस दुर्घटना की पुलिस जांच कर रही है।

आपको बता दें कि इससे पहले नौ अप्रैल को दिल्ली के चांदनी चौक के मशहूर सर्राफा बाजार में आग लग गई थी। इसमें एक व्यक्ति के घायल झुलस गया था। वहीं, दिल्ली के बवाना में 20 जनवरी को भीषण आग लगने की घटना सामने आई थी, जिसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। इस घटना में बवाना मिल के मालिक मनोज जैन को गिरफ्तार कर लिया गया था। हादसा इतना भयावक था कि इसमें कुल 17 लोगों की मौत हो गई थी।

आग से जिंदा जलने वालों में 9 महिलाएं और 1 नाबालिग लड़की भी शामिल थी। दो अन्य लोग घायल हो गए थे, जिनमें एक पुरुष और एक महिला थी। बवाना में आग लगने की घटना पर सुप्रीम कोर्ट ने भी चिंता जताई थी। उसने टिप्पणी करते हुए कहा था कि ऐसा लगता है कि इंसान की जिंदगी की कीमत नहीं रह गई है। 

टॅग्स :भीषण आगदिल्लीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब