लाइव न्यूज़ :

दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सैन्य तैयारियों की समीक्षा की, सैनिकों से भी की बातचीत

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: April 22, 2024 1:15 PM

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को दुनिया के सबसे ऊंचे और दुर्गम युद्धक्षेत्र सियाचिन पहुंचे और क्षेत्र में भारत की समग्र सैन्य तैयारियों की समीक्षा की। विश्व के सबसे ऊंचे और ठंडे माने जाने वाले इस रणक्षेत्र में आज भी भारतीय सैनिक देश की संप्रभुता के लिए डटे रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंहसैन्य तैयारियों की समीक्षा की, सैनिकों से भी की बातचीत सियाचिन बेस कैंप में युद्ध स्मारक पर बहादुरों को पुष्पांजलि भी अर्पित की

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को दुनिया के सबसे ऊंचे और दुर्गम युद्धक्षेत्र सियाचिन पहुंचे और क्षेत्र में भारत की समग्र सैन्य तैयारियों की समीक्षा की। रक्षा मंत्री  सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे के साथ सियाचिन पहुंचे थे। राजनाथ सिंह ने सियाचिन में तैनात सैनिकों से भी बातचीत की। उन्होंने दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन ग्लेशियर में देश की रक्षा के लिए 24 घंटे तैनात रहने वाले सैनिकों की जमकर तारीफ की।  राजनाथ सिंह ने सियाचिन बेस कैंप में युद्ध स्मारक पर बहादुरों को पुष्पांजलि भी अर्पित की।

राजनाथ सिंह ने सियाचिन में जवानों को संबोधित करते हुए कहा, "...मेरे अनुसार दीपावली का पहला दीया, होली का पहला रंग भारत के रक्षकों के नाम होना चाहिए। हमारे सैनिकों के साथ होना चाहिए...पर्व-त्योहार पहले सियाचिन की चोटियों पर मनाए जाने चाहिए। राजस्थान के तपते रेगिस्तान में मनाए जाने चाहिए, हिन्द महासागर की गहराई में स्थित पनडुब्बी में जवानों के साथ मनाए जाने चाहिए..."

बता दें कि विश्व के सबसे ऊंचे और ठंडे माने जाने वाले इस रणक्षेत्र में आज भी भारतीय सैनिक देश की संप्रभुता के लिए डटे रहते हैं। भारतीय सेना 70 किलोमीटर लंबे सियाचिन ग्लेशियर, उससे जुड़े छोटे ग्लेशियर, 3 प्रमुख दर्रों (सिया ला, बिलाफोंद ला और म्योंग ला) पर कब्जा रखती है। उत्तर पश्चिम भारत में काराकोरम रेंज में स्थित है। सियाचिन ग्लेशियर 76.4 किमी लंबा है और इसमें लगभग 10,000 वर्ग किमी विरान मैदान शामिल हैं। सियाचिन के एक तरफ पाकिस्तान की सीमा है तो दूसरी तरफ चीन की सीमा अक्साई चीन इस इलाके को छूती है।

इस रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण ग्लेशियर पर 12-13 अप्रैल 1984 में एक अभियान चलाकर भारतीय सेना ने कब्जा किया था। यहां सबसे ज्यादा चुनौती मौसम से ही होती है। बर्फीले तूफान दुश्मन के हमले से भी ज्यादा खतरनाक होते हैं। ऐसे में सैनिकों को खास किस्म के कपड़े तो पहनने ही पड़ते हैं साथ ही मानसिक रूप से भी काफी तैयार होना पड़ता है। इन इलाकों में खाने-पीने की चीजें पहुंचाना भी बड़ा मुश्किल काम है इसलिए सैनिकों को कई बार सूखे मेवे और खास किस्म के बिस्किट पर निर्भर रहना पड़ता है।

टॅग्स :राजनाथ सिंहDefenseभारतीय सेनाजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP Lok Sabha elections 2024 phase 5: 8 राज्य की 49 सीट, स्मृति ईरानी, राहुल गांधी, राजनाथ सिंह की साख लगी है दांव पर

भारतLok Sabha Elections 2024: शाम 5 बजे तक 62% से ज्यादा मतदान, बंगाल में सबसे ज्यादा 75.66% हुई वोटिंग

पूजा पाठशारदा पीठ कॉरिडोर के निर्माण हेतु प्रयास करना हमारी प्राथमिकता हैः महर्षि केशवानंद

भारतLok Sabha Elections 2024: "मैं मोदीजी और शाह साहब से पूछता हूं कि मेरी पार्टी के कार्यकर्ताओं को क्यों बंद किया है'', फारूक अब्दुल्ला ने लगाया गंभीर आरोप

भारतIndian Air Force convoy attack: हजारों सैनिक और लड़ाकू हेलीकॉप्टर की मदद, घेराबंदी और तलाशी अभियान तेज, सूचना दो और 20 लाख इनाम लो!

भारत अधिक खबरें

भारतजयशंकर का पश्चिमी मीडिया पर कटाक्ष- "चुनाव परिणाम तय करने के लिए अदालत जाने वाले देश हमें दे रहे हैं ज्ञान"

भारतLok Sabha Elections 2024: "भाजपा को 400 सीटें मिलेंगी तो काशी, मथुरा में बनेगा मंदिर, पीओके होगा हमारा", हिमंत बिस्वा सरमा ने दिया सनसनीखेज बयान

भारतSwati Maliwal Case: स्वाति मालीवाल की जान को खतरा, AAP सांसद के पूर्व पति का सनसनीखेज दावा

भारतसंदेशखली 'स्टिंग वीडियो' की एसआईटी जांच की याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट सहमत

भारतLok Sabha Elections 2024: कंगना रनौत के पास 90 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति, आठ आपराधिक मामले