लाइव न्यूज़ :

'यूपी में अब तक 63, सेंचुरी भी पूरी हो जाएगी', पुलिस एनकाउंटर को लेकर बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

By शिवेंद्र कुमार राय | Updated: March 18, 2023 19:45 IST

अपने संबोधन में राजनाथ सिंह ने कहा, "कानून एवं व्यवस्था के मुद्दे पर जिस तरह से योगीजी ने काम किया है उससे आप परिचित हैं। मैं किसी न्यूज पोर्टल पर देख रहा था। शीर्षक लगा था ‘अब तक 63’। पता चला कि पिछले छह वर्षों में उत्तर प्रदेश पुलिस ने 63 दुर्दान्त अपराधियों को समाप्त करने में कामयाबी हासिल की है। जिस रफ्तार से सफ़ाई का काम चल रहा है लगता है सेंचुरी भी पूरी हो जाएगी।"

Open in App
ठळक मुद्देआज लखनऊ विकास के रंग में रंगा हुआ है - राजनाथ सिंहउत्तर प्रदेश विकास और कल्याणकारी योजनाओं का साक्षी बन रहा है - राजनाथ सिंहअपराधियों के एनकाउंटर की सेंचुरी भी पूरी हो सकती है - राजनाथ सिंह

लखनऊ: लखनऊ में विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास समारोह में हिस्सा लेने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंहउत्तर प्रदेश की राजधानी में थे। यहां उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर राजनाथ सिंह ने ऐसा बयान दिया जिसकी चर्चा हो रही है। दरअसल राजनाथ सिंह यूपी में ताबड़तोड़ हो रहे पुलिस एनकाउंटर की बात कर रहे थे।

अपने संबोधन में राजनाथ सिंह ने कहा, "कानून एवं व्यवस्था के मुद्दे पर जिस तरह से योगीजी ने काम किया है उससे आप परिचित हैं। मैं किसी न्यूज पोर्टल पर देख रहा था। शीर्षक लगा था ‘अब तक 63’। पता चला कि पिछले छह वर्षों में उत्तर प्रदेश पुलिस ने 63 दुर्दान्त अपराधियों को समाप्त करने में कामयाबी हासिल की है।  यदि अपराधी पुलिस के साथ टकराने की कोशिश करते हैं तो ऐसे कदम उठाना स्वाभाविक है। जिस रफ्तार से सफाई का काम हो रहा है उससे लगता है कि सेंचुरी भी पूरी हो सकती है।"

लखनऊ में करीब दो हजार करोड़ रुपये से भी अधिक विकास कार्यों और जनसुविधाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के अवसर पर राजनाथ सिंह ने कहा, "आज का यह अवसर इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि आज ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में छह वर्ष पूरे कर रहे है। वे प्रदेश के सबसे अधिक समय तक लगातार मुख्यमंत्री बने रहने का डॉ. संपूर्णानंद जी का रिकार्ड पहले ही तोड़ चुके है। आज लखनऊ समेत पूरा उत्तर प्रदेश विकास और कल्याणकारी योजनाओं का साक्षी बन रहा है। आज जिन विकास परियोजनाओं का लोकार्पण हो रहा है उनमें कई सड़कों, ट्रीटमेंट प्लांट, सीवर लाईनस तथा अनेक नगरीय सड़कों और सर्विस रोड़ का लोकार्पण हो रहा है। आज के आईआइएम रोड़ से एक ग्रीन कोरीडोर बनाने का शिलान्यास किया जा रहा है जो शहीद पथ और किसान पथ से भी जोड़ दिया जाएगा। यह नए लखनऊ के लिए एक तरह से सेंट्रल कारिडोर का स्वरूप लेगा। ‘क्लीन और ग्रीन लखनऊ’ की परिकल्पना में यह प्रोजेक्ट बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होगा।"

राजनाथ सिंह ने आगे कहा, "मेरा मानना है कि लखनऊ का इन्फ्रास्ट्रक्चर आज उस स्तर का बन चुका है कि यहां बड़े-बड़े नेशनल इंटरनेशनल इवेंट आयोजित किए जा सकें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी यहां बैठे हैं। मैं उनसे यही कहूँगा कि आने वाले समय में, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अगले नेशनल गेम्स या अन्य बड़े अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों की मेजबानी करने का दावा किया जाना चाहिए।"

टॅग्स :राजनाथ सिंहउत्तर प्रदेशलखनऊयोगी आदित्यनाथएनकाउंटरencounter
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया