लाइव न्यूज़ :

रक्षामंत्री राजनाथ ने कहा- अपने जवानों के गौरव और सम्मान की रक्षा के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ करूंगा

By भाषा | Updated: July 21, 2019 17:04 IST

रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘मैं अपनी तरफ से सिर्फ यह कह सकता हूं कि हमारे जवानों के सम्मान, स्वाभिमान तथा प्रतिष्ठा की रक्षा सुनिश्चित करने के लिए मैं अपना सर्वश्रेष्ठ करूंगा और हरसंभव कदम उठाऊंगा।’’

Open in App

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने करगिल युद्ध के नायकों की सराहना करते हुए रविवार को कहा कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ करेंगे कि सैनिकों के गौरव और सम्मान को किसी भी तरह की ठेस न पहुंचे।

‘ऑपरेशन विजय’ के 20 वर्ष होने के उपलक्ष्य में यहां आयोजित एक कार्यक्रम में युद्ध में भाग ले चुके सैनिकों, करगिल युद्ध के शहीदों की विधवाओं तथा अन्य को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा, ‘‘हमारे शहीदों के सम्मान में हम जो कुछ भी कर सकते हैं, वह कम है। हम उनका सम्मान करते हैं और यहां मौजूद युद्ध विधवाओं को नमन करते हैं। हम अपने सैनिकों पर गर्व महसूस करते हैं।’’

उन्होंने शनिवार के अपने द्रास दौरे के अनुभव भी साझा किए, जहां उन्होंने वीरगति को प्राप्त सैनिकों के सम्मान में करगिल युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘मैं अपनी तरफ से सिर्फ यह कह सकता हूं कि हमारे जवानों के सम्मान, स्वाभिमान तथा प्रतिष्ठा की रक्षा सुनिश्चित करने के लिए मैं अपना सर्वश्रेष्ठ करूंगा और हरसंभव कदम उठाऊंगा।’’ 

टॅग्स :राजनाथ सिंहएनडीए सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारत5 राज्य में चुनाव और 12 मार्च को बीजेपी की बैठक?, प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा होंगे शामिल, टिकट पर मंथन?

कारोबारRafale Deal Confirmed: राफेल विमान खरीद में तकनीक हस्तांतरण से भविष्य में होगा लाभ

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया