लाइव न्यूज़ :

तेजस विमान में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उड़ान भरकर रचा इतिहास, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 19, 2019 10:09 IST

इससे पहले रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मंत्री ‘‘स्वदेश निर्मित तेजस’’ के विकास में शामिल रहे अधिकारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए यह ‘‘उड़ान भर रहे हैं।’’

Open in App

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को बेंगलुरु स्थित एचएएल हवाईअड्डे से तेजस लड़ाकू विमान में उड़ान भरी। इसी के साथ वह हल्के लड़ाकू विमान में उड़ान भरने वाले पहले रक्षा मंत्री बन गए।

राजनाथ के साथ एयर वाइस मार्शल एन तिवारी भी थे। तिवारी बेंगलुरू में एयरोनॉटिकल डवल्पमेंट एजेंसी (एडीए) के नेशनल फ्लाइट टेस्ट सेंटर में परियोजना निदेशक हैं। रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया था कि स्वदेश में निर्मित तेजस के विकास से जुड़े अधिकारियों का हौसला बढ़ाने के उद्देश्य से रक्षा मंत्री इस हल्के लड़ाकू विमान में उड़ान भरेंगे।

अधिकारी ने बताया था ‘‘उनके इस कदम से भारतीय वायु सेना के उन पायलटों का मनोबल भी बढ़ेगा जो यह विमान उड़ा रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इससे इन विमानों को उड़ा रहे भारतीय वायु सेना के पायलटों का मनोबल भी बढ़ेगा। बृहस्पतिवार (19 सितंबर) को उड़ान भरने से पहले भारतीय वायु सेना के अधिकारी मंत्री को ब्यौरा देंगे।’’ भारतीय वायु सेना ने तेजस विमान के पहले बैच को बेड़े में शामिल कर लिया है।

रक्षा मंत्रालय के एक अन्य अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया, ‘‘मंत्री दो सीटों वाले तेजस में बृहस्पतिवार को उड़ान भरेंगे। वह बेंगलुरु में एचएएल हवाईअड्डे से उड़ान भरेंगे।’’

(पीटीआई भाषा एजेंसी से इनपुट) 

टॅग्स :राजनाथ सिंहतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारत5 राज्य में चुनाव और 12 मार्च को बीजेपी की बैठक?, प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा होंगे शामिल, टिकट पर मंथन?

कारोबारRafale Deal Confirmed: राफेल विमान खरीद में तकनीक हस्तांतरण से भविष्य में होगा लाभ

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं