लाइव न्यूज़ :

VIDEO: जब जंगी जहाज INS विक्रमादित्य पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तड़-तड़ चलाई मशीन गन

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: September 29, 2019 20:13 IST

वीडियो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मशीन गन से फायर करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान मशीन गन चलने से तड़-तड़.. तड़-तड़ गोलियों की आवाज भी सुनाई दे रही है। 

Open in App
ठळक मुद्देरक्षा मंत्री ने राजनाथ सिंह ने रविवार (29 सितंबर) को भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस विक्रमादित्य पर युद्ध तैयारियों की समीक्षा की। समुद्री बेड़े पर उन्होंने जंग से भी हथियारों का करीबी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मीडियम मशीन गन से फायर करके भी देखा।

रक्षा मंत्री ने राजनाथ सिंह ने रविवार (29 सितंबर) को भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस विक्रमादित्य पर युद्ध तैयारियों की समीक्षा की। समुद्री बेड़े पर उन्होंने जंग से भी हथियारों का करीबी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मीडियम मशीन गन से फायर करके भी देखा। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा ट्वीट किए गए वीडियो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मशीन गन से फायर करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान मशीन गन चलने से तड़-तड़.. तड़-तड़ गोलियों की आवाज भी सुनाई दे रही है। 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आईएनएस विक्रमादित्य की यात्रा के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘दुनिया में हर देश के पास अपनी रक्षा के लिए पर्याप्त सुरक्षा होनी चाहिए। हम किसी भी आशंका (आतंकवाद के खतरे) को हल्के में नहीं ले सकते।’’ 

पाकिस्तान की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक हमारे पड़ोसी देश की बात आती है, आपको पता है वह भारत को अस्थिर करने और तोड़ने के लिए लगातार नापाक हरकतें कर रहा है।’’ 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रातभर आईएनएस विक्रमादित्य में रुके और इस दौरान, उन्होंने पनडुब्बियों, फ्रिगेट्स और वाहक सहित विभिन्न सैन्य अभ्यासों को देखा। 

उन्होंने कहा, ‘‘मैं पूरे यकीन के साथ कह सकता हूं कि समुद्री सुरक्षा के लिए यहां हमारी भारतीय नौसेना दृढ़ एवं चौकस है। इसमें तनिक भी संदेह नहीं है।’’ 

उन्होंने साथ ही कहा कि मुम्बई जैसा हमला दोबारा नहीं होने देंगे। रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘हम 26/11 हमले (मुंबई आतंकवादी हमला) को भूल नहीं सकते। अगर कोई गलती एक बार हुई है, तो वह किसी कीमत पर दोबारा नहीं होनी चाहिए। इसलिए हमारी भारतीय नौसेना और तट रक्षक हमेशा सतर्क रहते हैं।’’ 

(पीटीआई-भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :राजनाथ सिंहभारतीय नौसेनाभारतीय सेनाइंडियन एयर फोर्समोदी सरकारइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत अधिक खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार