लाइव न्यूज़ :

मानहानि मामला : उच्च न्यायालय ने राहुल गांधी के खिलाफ सुनवाई 10 मार्च तक स्थगित की

By भाषा | Updated: February 11, 2021 20:18 IST

Open in App

अहमदाबाद, 11 फरवरी गुजरात उच्च न्यायालय ने अहमदाबाद जिला सहकारी (एडीसी) बैंक द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि के मामले में निचली अदालत की सुनवाई 10 मार्च तक स्थगित कर दी है।

बुधवार को उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट एस पी दुलेरा के सामने आरोप मुक्त किए जाने के संबंध में गांधी द्वारा दाखिल याचिका पर अब 15 मार्च को सुनवाई होगी। इस याचिका पर बृहस्पतिवार को सुनवाई होने की संभावना थी।

मेट्रोपोलिटन अदालत द्वारा निजी पेशी से छूट के अनुरोध वाली याचिका दो बार खारिज होने के बाद मामले में शिकायतकर्ताओं में से एक एडीसी बैंक के अध्यक्ष अजय पटेल ने उच्च न्यायालय का रुख किया था।

पटेल की पेशी से छूट मांगने वाली याचिका और कार्यवाही स्थगित करने की याचिका तीन फरवरी को दूसरी बार खारिज कर दी गयी गयी। इसके बाद राहुल गांधी के वकील ने शिकायतकर्ता के लगातार अनुपस्थित रहने के आधार पर मामले में अपने मुवक्किल को आरोपमुक्त किए जाने को लेकर एक याचिका दाखिल की।

बहरहाल, पटेल ने निचली अदालत के आदेश के खिलाफ इस आधार पर उच्च न्यायालय का रुख किया कि वह कोविड-19 से संक्रमित होने और डॉक्टरों द्वारा आराम करने की दी गयी सलाह के कारण सुनवाई में हिस्सा नहीं ले पाए।

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश बी एन करिया ने बुधवार को पटेल की याचिका मंजूर कर ली और मेट्रोपोलिटन अदालत को सुनवाई 10 मार्च तक स्थगित करने को कहा। उसी दिन उच्च न्यायालय में आगे की सुनवाई होगी।

न्यायमूर्ति करिया ने पटेल को मेट्रोपोलिटन अदालत के समक्ष पेशी से छूट की नयी अर्जी दाखिल करने की सलाह दी और कहा कि (निचली) अदालत याचिकाकर्ता के अनुरोध पर विचार करेगी।

एडीसी बैंक और पटेल ने कांग्रेस नेता के आरोपों के बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया था। गांधी ने कथित तौर पर कहा था कि 2016 में नोटबंदी के पांच दिनों के भीतर 750 करोड़ रुपये मूल्य के बंद हो चुके नोट बैंक में जमा कराकर मुद्रा की अदला-बदली की गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

क्राइम अलर्टबहुचराजी मंदिर में दर्शन करने के लिए पैदल जा रहा था श्रद्धालु?, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला,  7 की मौत

भारतअसली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन?, सोनिया गांधी ने कहा- ‘परिसीमन प्रस्ताव अत्यंत खतरनाक’ और ‘संविधान पर हमला’

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

क्राइम अलर्टगौतम बुद्ध विवि के कुलसचिव विश्वास त्रिपाठी बर्खास्त, न्यूनतम शैक्षणिक और प्रशासनिक योग्यता पूरी नहीं करने पर कार्रवाई?, फीस घोटाला सहित कई मामले

भारत अधिक खबरें

भारतदक्षिण में हिंदी विरोधी राजनीति की जमीनी हकीकत अलग! 

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?