लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के कोविड-19 अस्पतालों के सभी वार्ड में लगेगा सीसीटीवी कैमरा

By निखिल वर्मा | Updated: June 27, 2020 05:20 IST

राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 77,000 के पार चली गयी है

Open in App
ठळक मुद्दे शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक आदेश में सीसीटीवी लगाने के निर्देश दिए गए। दिल्ली में अभी 27,675 लोगों का इलाज चल रहा है। दिल्ली में 45,000 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

दिल्ली में विशेष तौर पर कोविड-19 के मरीजों का इलाज करने वाले अस्पतालों को सभी वार्ड में तत्काल सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश दिए गए हैं।दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के आदेश में यह भी कहा गया कि सभी कोविड-19 समर्पित अस्पतालों को मरीज के एक अटेंडेंट (देखरेख करने वाला) को अस्पताल परिसर में रुकने की अनुमति देनी होगी, जोकि अस्पताल की ओर से निर्धारित स्थान पर ही रहेगा।

सुप्रीम कोर्ट के 19 जून के आदेश के अनुपालन में यह निर्देश जारी किए गए हैं। दिल्ली की स्वास्थ्य सचिव पद्मिनी सिंगला ने कहा कि निर्देश ''तत्काल अनुपालन'' के लिए हैं। आदेश के मुताबिक, '' सभी कोविड समर्पित अस्पतालों को निर्देश दिया जाता है कि अस्पताल के सभी वार्ड में सीसीटीवी कैमरे तत्काल लगाना सुनिश्चित किया जाए।'' इसके मुताबिक सभी अस्पतालों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे केंद्र सरकार के निर्देशों के तहत निरीक्षण करने वाले विशेषज्ञ दल को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज उपलब्ध कराएंगे। इसके अलावा, एक सहायता डेस्क भी स्थापित करना होगा, जहां जाकर अथवा फोन के जरिए भर्ती मरीज के बारे में जानकारी ली जा सके। 

दिल्ली में संक्रमण के 3,460 नए मामले

दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,460 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 77,000 के पार हो गई। वहीं इस खतरनाक वायरस की वजह से अब तक 2,492 लोगों की जान जा चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में रिकॉर्ड 3,947 मामले सामने आए थे। बुधवार को दिल्ली ने देश में सबसे बुरी तरह प्रभावित शहरों की सूची में मुंबई को पीछे छोड़ दिया था। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में 63 लोगों की मौत हुई। बुलेटिन में बताया गया कि मृतकों की संख्या 2,492 हो गई है और संक्रमितों की संख्या 77,240 है।

दिल्ली में बड़े स्तर पर लगाए जाएंगे आईसीयू बेड

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार अस्पतालों में बड़े पैमाने पर आईसीयू बिस्तर लगाएगी। हालांकि उन्होंने यह भी दावा किया कि शहर में स्थिति ‘नियंत्रण में है।’

टॅग्स :दिल्लीकोरोना वायरसअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब