लाइव न्यूज़ :

खट्टर के साथ ‘दुर्व्यवहार’ के लिए पंजाब के विधायकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का फैसला

By भाषा | Updated: March 13, 2021 01:11 IST

Open in App

चंडीगढ़, 12 मार्च हरियाणा विधानसभा सचिवालय ने दो दिन पहले राज्य विधानसभा भवन के बाहर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार करने के लिए पंजाब के विधायकों के एक समूह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का फैसला किया है।

हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में राज्य के गृह सचिव राजीव अरोड़ा और पुलिस प्रमुख मनोज यादव के अलावा अन्य वरिष्ठ सरकारी सरकारी और विधानसभा के अधिकारी शामिल हुए।

एक अधिकारी ने कहा कि बैठक में, खट्टर की सुरक्षा के लिए तैनात उन पुलिस अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया, जिन्होंने अपने कर्तव्य के निर्वहन में लापरवाही बरती।

हरियाणा विधानसभा सचिवालय ने जिस घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही है वह बुधवार को हुई थी जब पंजाब के शिरोमणि अकाली दल के विधायकों के एक समूह ने हरियाणा के मुख्यमंत्री को कथित रूप से घेर लिया था और उन्होंने हरियाणा विधानसभा में तीन केंद्रीय कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ एक प्रस्ताव पारित करने की मांग की थी।

अधिकारी ने कहा कि खट्टर के साथ शिअद विधायकों ने कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया था।

हरियाणा विधानसभा सचिवालय के एक बयान में कहा गया है कि इस घटना की जांच हरियाणा और चंडीगढ़ के अधिकारियों की संयुक्त टीम करेगी।

गुप्ता ने कहा कि इस मामले को सोमवार को हरियाणा विधानसभा में भी उठाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी