लाइव न्यूज़ :

बेटी के शव के आगे बैठे पिता को 'वर्दी वाले गुंडे' ने मारी लात, सामने आया पुलिस का अमानवीय चेहरा

By गुणातीत ओझा | Updated: February 27, 2020 10:14 IST

तेलंगाना के संगारेड्डी में पुलिस का एक शर्मनाक वाकया सामने आया है। पुलिस के अमानवीय व्यवहार का विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक बाप जिसकी बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी, उसे पुलिस वाले लात मारते दिख रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतेलंगाना के संगारेड्डी में शर्मनाक घटना, जांच की मांग को लेकर बेटी के शव के आगे बैठे पिता पुलिसवाले ने मारी लात16 साल की 11वीं की छात्रा का कॉलेज परिसर में संदिग्ध परिस्थियों में मिला था शवपरिजनों ने बेटी की मौत के पीछे कॉलेज प्रशासन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया

क्रूरता और अमानवीय व्यवहार के किस्सों से वर्दी हमेशा दागदार होती रही है। पुलिस के बर्बर व्यवहार का नया मामला तेलंगाना के संगारेड्डी का है। यहां एक पुलिस वाले ने बेटी के शव के आगे बैठे पिता को बेरहमी से लात मारकर हटाया। संगारेड्डी जिले में बुधवार को हुए इस शर्मनाक वाकये का विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पिता अपनी बेटी के शव को ले जाने से रोक रहा है और पुलिस वाले उसे पीट रहे हैं। पीड़ित को एक पुलिसवाले ने लात भी मारी।

बेटी की मौत पर परिजनों ने कॉलेज प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप

संगारेड्डी के नारायणा जूनियर कॉलेज में संध्या रानी 11वीं की छात्रा थी। खबरों के मुताबिक 16 साल की संध्या ने कथित तौर पर हॉस्टल में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। छात्रा के मौत की खबर मिलने पर परजिनों ने कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों का आरोप था कि उनकी बेटी पिछले 4 दिनों से बीमार थी। छात्रा को प्राइवेट हॉस्पिटल में ले जाया गया जहां उसे पहले से मृत घोषित कर दिया गया। उसके बाद उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया।

छात्रा का शव सरकारी अस्पताल के मोर्चरी में रखा गया था। दर्जनभर छात्रों के समूह ने छात्रा के शव को जबरन मोर्चरी से निकालना चाहा। छात्र प्राइवेट कॉलेज में छात्रा के शव को रखकर विरोध-प्रदर्शन करना चाह रहे थे। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस छात्रा के शव को तेजी से मोर्चरी के तरफ ले जाने लगी। पुलिस का रास्ता रोकने के लिए मृत छात्रा के पिता शव के आगे लेट गए। बेटी के शव के आगे लेटे पिता को पुलिसवालों ने पीटा और एक पुलिसवाले ने उन्हें लात भी मारी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आरोपी पुलिसकर्मियों को लाइनहाजिर किया गया है।

टॅग्स :हैदराबादक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप