लाइव न्यूज़ :

काबुल में आत्मघाती हमले में मरने वालों की संख्या 43 हुई, तालिबान हो सकता है हमले के पीछे

By भाषा | Updated: December 25, 2018 12:51 IST

अधिकारी ने हमले के बारे में बताया कि बहुमंजिला इमारत के सामने एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदी अपनी कार को धमाका कर उड़ा दिया। इसके कुछ ही मिनट बाद तीन बंदूकधारी इमारत में घुसे और लोगों को मारना शुरू कर दिया।

Open in App

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक सरकारी परिसर में एक आत्मघाती हमलावर और राइफलों तथा विस्फोटकों से लैस बंदूकधारियों के हमले में मरने वालों की संख्या 43 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

किसी भी आतंकवादी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। अफगानिस्तान की राजधानी में इस साल हुआ यह सबसे घातक हमला है।

मंत्रालय के प्रवक्ता वहीद मजरोह ने बताया कि सोमवार को हुए इस हमले में अन्य 10 लोग घायल भी हुए हैं। इमारत में लोक निर्माण मंत्रालय तथा अन्य कार्यालय स्थित हैं।

अधिकारी ने हमले के बारे में बताया कि बहुमंजिला इमारत के सामने एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदी अपनी कार को धमाका कर उड़ा दिया। इसके कुछ ही मिनट बाद तीन बंदूकधारी इमारत में घुसे और लोगों को मारना शुरू कर दिया। 

उन्होंने बताया कि सैकड़ों लोग इमारत के अंदर फंसे थे। भारी हथियारों से लैस सुरक्षा बलों को इस क्षेत्र में तैनात किया गया था जिनकी हमलावरों के साथ भीषण मुठभेड़ हुई।

अधिकारियों ने बताया कि एक आत्मघाती हमलावर सहित कम से कम चार आतंकवादियों को मार गिराया गया और 350 से अधिक लोगों को छुड़ाया गया है।

अफगान की राजधानी में पिछले माह हुए एक आत्मघाती हमले के बाद यह भीषण हमला है। उस हमले में एक आत्मघाती हमलावर ने धार्मिक सभा में खुद को उड़ा लिया था, जिसमें कम से कम 55 लोगों की मौत हो गई थी।

टॅग्स :अफगानिस्तानआत्मघाती हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्टGurugram: 2 साल की बच्ची के पिता ने 23वीं मंजिल से लगाई छलांग, दोनों की मौत; जांच जारी

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया