लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 संक्रमित एक और व्यक्ति की मौत : 27 नए मरीज

By भाषा | Updated: August 17, 2021 20:57 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित एक और व्यक्ति की मौत हो गई तथा 27 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रयागराज में कोविड-19 संक्रमित एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 22786 हो गई है। बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 27 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वक्त 420 संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इसके अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में एक लाख 83 हजार नमूनों की जांच की गई। प्रदेश में अब तक छह करोड़ 94 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की जा चुकी है। प्रदेश में पिछले चौबीस घंटों के दौरान कुल 75 में से 54 जिलों में कोविड-19 संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया। इस बीच, एक आधिकारिक बयान में यह दावा किया गया कि उत्तर प्रदेश कोविड-19 टीके की छह करोड़ खुराक देने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। बयान के मुताबिक मंगलवार दोपहर तक पांच करोड़ 72 लाख दो हजार 629 लोगों को टीके की पहली डोज जबकि 94 लाख 27 हजार 421 लोगों को टीके की दूसरी डोज भी दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यGlobal Mental Health Study: भारत के युवाओं में मेंटल हेल्थ का गंभीर संकट! 84 देशों की मेंटल हेल्थ स्टडी में भारतीय युवा 60वें स्थान पर

स्वास्थ्यजम्मू-कश्मीर में नशे के खिलाफ सरकार सख्त, 70 हजार लोगों की पहचान; रोकथाम के उपाय बढ़ाने की तैयारी

भारतबिहार में 'डॉग बाइट' बनता जा रहा है व्यापक स्वास्थ्य समस्या, पिछले साल आए 2,83,274 मामले, औसतन हर दिन 776 लोग हो रहे हैं कुत्ते के काटने का शिकार

ज़रा हटके75 साल के आदमी ने लकवाग्रस्त पत्नी का इलाज कराने के लिए रिक्शे से 300 किमी का सफर किया तय

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब