लाइव न्यूज़ :

पुणे में नदी किनारे एक ही परिवार के सात सदस्यों के मिले शव, जांच में जुटी पुलिस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 24, 2023 18:37 IST

पुलिस के एक निरीक्षक ने कहा, ‘‘मृत पाए गए सभी सात लोग एक ही परिवार के थे, जिनमें एक दंपति, उनकी बेटी और दामाद तथा उनके तीन नाति-नतिनी शामिल हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देमरने वालों में एक बुजुर्ग दंपति, उनकी बेटी और दामाद तथा तीन नाती-नातिन शामिलशव भीमा नदी के तल में एक दूसरे से करीब 200 से 300 मीटर की दूरी पर पाए गए थेपुलिस आत्महत्या सहित सभी कोणों से इस मामले की जांच कर रही है

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे जिले में नदी के किनारे तीन बच्चों सहित एक ही परिवार के सात सदस्यों के शव मिले हैं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने प्रारंभिक सूचना का हवाला देते हुए कहा कि मरने वालों में एक बुजुर्ग दंपति, उनकी बेटी और दामाद तथा तीन नाती-नातिन शामिल हैं। 

पुणे शहर से करीब 45 किलोमीटर दूर दौंड तहसील के यवत गांव के बाहरी इलाके में भीमा नदी पर परगांव पुल के पास सोमवार को चार और मंगलवार को तीन लोगों के शव बरामद किए गए। पुलिस के एक निरीक्षक ने कहा, ‘‘मृत पाए गए सभी सात लोग एक ही परिवार के थे, जिनमें एक दंपति, उनकी बेटी और दामाद तथा उनके तीन नाति-नतिनी शामिल हैं। 

शव भीमा नदी के तल में एक दूसरे से करीब 200 से 300 मीटर की दूरी पर पाए गए थे। ’’ उन्होंने कहा कि शवों को बाहर निकाल लिया गया है जबकि मौत के कारणों और उसकी परिस्थितियों की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ पुलिस आत्महत्या सहित सभी कोणों से इस मामले की जांच कर रही है। ’’ इस संबंध में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। 

(कॉपी भाषा एजेंसी) 

टॅग्स :Punemurder casePune Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी