लाइव न्यूज़ :

Darjeeling Lok Sabha Seat 2024: दार्जिलिंग सीट को लेकर भाजपा में विद्रोह!, राजू बिस्ता के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे विधायक बिष्णु प्रसाद शर्मा, वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 25, 2024 18:04 IST

Darjeeling Lok Sabha Seat 2024: भाजपा विधायक ने 2009 से दार्जिलिंग लोकसभा सीट पर भाजपा की ऐतिहासिक सफलता पर प्रकाश डाला।

Open in App
ठळक मुद्देदार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र के 17 लाख मतदाताओं के चेहरे पर तमाचा है।दार्जिलिंग पहाड़ियों से कोई संबंध नहीं है।बिस्ता मेरे उम्मीदवार नहीं हैं। हम किसी बाहरी व्यक्ति को नहीं चाहते।

Darjeeling Lok Sabha Seat 2024: भारतीय जनता पार्टी के कुर्सियांग सीट से विधायक बिष्णु प्रसाद शर्मा ने सोमवार को घोषणा की कि वह दार्जिलिंग लोकसभा सीट पर पार्टी के उम्मीदवार राजू बिस्ता के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे। शर्मा ने कहा कि वह निर्दलीय चुनाव लड़ते समय भाजपा में ही रहेंगे और पार्टी अगर चाहती है, तो वह कोई भी अनुशासनात्मक कार्रवाई कर सकती है, लेकिन उनका खुद से पार्टी से नाता तोड़ने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘बिस्ता मेरे उम्मीदवार नहीं हैं। हम किसी बाहरी व्यक्ति को नहीं चाहते।

यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा को कोई ‘भूमि पुत्र’ (स्थानीय नेता) नहीं मिला।’’ उन्होंने कहा कि यह चौथी बार है कि दार्जिलिंग की पहाड़ियों से नहीं आने वाले किसी व्यक्ति को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है और ऐसे उम्मीदवार ‘‘लोगों के वास्तविक मुद्दों को नहीं उठाते हैं’’। उन्होंने कहा, ‘‘यह दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र के 17 लाख मतदाताओं के चेहरे पर तमाचा है।’’

अलग गोरखालैंड राज्य के निर्माण के मुखर समर्थक माने जाने वाले भाजपा विधायक ने 2009 से दार्जिलिंग लोकसभा सीट पर भाजपा की ऐतिहासिक सफलता पर प्रकाश डाला। हालांकि, उन्होंने लगातार ऐसे उम्मीदवारों का चयन करने के लिए पार्टी की आलोचना की, जिनका दार्जिलिंग पहाड़ियों से कोई संबंध नहीं है।

इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुये, भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा, ‘राजू बिस्ता को दोबारा टिकट देने का निर्णय अंतिम है और पार्टी इस मामले पर एकजुट है। बिस्ता बड़े अंतर से चुनाव जीतेंगे।’’ हालांकि, उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने के शर्मा के फैसले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

टॅग्स :पश्चिम बंगालBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत