भाजपा में 'घर वापसी' के बाद दारा सिंह चौहान जल्द बनेंगे मंत्री, भूपेंद्र सिंह चौधरी ने दारा सिंह को पार्टी की सदस्यता दिलाई

By राजेंद्र कुमार | Published: July 17, 2023 05:25 PM2023-07-17T17:25:02+5:302023-07-17T17:27:33+5:30

भाजपा के मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में दारा सिंह चौहान को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

Dara Singh Chauhan will soon become a minister after 'homecoming' in BJP, Bhupendra Singh Chaudhary got Dara Singh party membership | भाजपा में 'घर वापसी' के बाद दारा सिंह चौहान जल्द बनेंगे मंत्री, भूपेंद्र सिंह चौधरी ने दारा सिंह को पार्टी की सदस्यता दिलाई

भाजपा में 'घर वापसी' के बाद दारा सिंह चौहान जल्द बनेंगे मंत्री, भूपेंद्र सिंह चौधरी ने दारा सिंह को पार्टी की सदस्यता दिलाई

Highlightsदारा सिंह चौहान की सोमवार भारतीय जनता पार्टी में फिर से घर वापसी हो गईडिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में दारा सिंह चौहान को पार्टी की सदस्यता दिलाईइसके पहले गत शनिवार को दारा सिंह चौहान ने यूपी के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से मिलकर उन्हें इस्तीफा सौंपा

लखनऊसमाजवादी पार्टी (सपा) छोड़कर आए दारा सिंह चौहान की सोमवार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में फिर से घर वापसी हो गई। भाजपा के मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में दारा सिंह चौहान को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसके पहले गत शनिवार को दारा सिंह चौहान ने यूपी के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से मिलकर उन्हें इस्तीफा सौंपा था। शनिवार को ही वह दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मिले थे और उन्हे भाजपा में शामिल होने का आशीर्वाद लिया था।

दारा सिंह चौहान ने मऊ विधानसभा सीट से सपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे। अब यह चर्चा है कि यूपी में पूर्वांचल के चौहान (नोनिया) वोट बैंक पर मजबूत पकड़ रखने वाले दारा सिंह को जल्दी की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा। बीते विधानसभा चुनावों के पहले योगी सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री थे। उन्हें लगता था कि भाजपा उन्हे विधानसभा चुनाव लड़ने का मौका नहीं देगी। इस आशंका के चलते वह भाजपा से नाता तोड़कर सपा में शामिल हो गए थे।

सपा के टिकट पर उन्होने घोषी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीते, परन्तु सपा में पार्टी के सीनियर नेताओं ने उनकी उपेक्षा की तो उन्होने सपा से नाता तोड़कर भाजपा में शामिल होने का फैसला कर लिया और वह केंद्रीय गृह मंत्री से मिले, जिसके बाद उनके भाजपा में वापस लौटने का रास्ता खुल गया।

पीएम मोदी की तारीफ की 

यहां सोमवार को भाजपा में भाजपा में शामिल होने पर दारा सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री की खूब तारीफ की पर सीएम योगी का नाम नहीं लिए। दारा सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया के तमाम मुल्क भारत के पीछे चलने के लिए तैयार हैं, जिस तरह मोदी जी और गृहमंत्री अमित शाह काम कर रहे हैं उससे 2024 में तीसरी बार मोदी जी प्रधानमंत्री बनेंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा के सिपाही के रूप में मेरी घर वापसी हुई है, आगामी चुनाव में भाजपा यूपी में 80 में से 80 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि दारा सिंह चौहान प्रधानमंत्री मोदी के विकास के कार्यों में योगदान देने के लिए आए हैं। उनका आगमन भाजपा को और मजबूत करेगा। 

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि हम 2024 में तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाने जा रहे हैं जिसके लिए 80 सांसदों की फौज खड़ी हो रही है। मौर्य ने यह भी कहा कि दारा सिंह देश की राजनीति समझने वाले हैं। गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद हम समझ गए थे कि अब उनके भाजपा में शामिल होने में देर नहीं लगेगी और आज उनकी घर वापसी हो गई।

पूर्वांचल के बड़े नेता हैं दारा सिंह चौहान 

दारा सिंह चौहान यूपी में पूर्वांचल क्षेत्र के कद्दावर नेता हैं। उनका राजनीतिक सफर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से शुरू हुआ था। वह वर्ष 1996 में राज्यसभा के सांसद बने। उन्होंने घोसी लोकसभा सीट से वर्ष 2009 में चुनाव लड़ा और जीते। वर्ष 2015 में उन्होंने बसपा से नाता तोड़कर भाजपा ज्वॉइन कर ली। वर्ष 2017 में उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ा और योगी सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री बने। भाजपा में हुई उनकी वापसी के बाद अब उन्हें फिर से कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की चर्चा है।
 

Web Title: Dara Singh Chauhan will soon become a minister after 'homecoming' in BJP, Bhupendra Singh Chaudhary got Dara Singh party membership

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे