लाइव न्यूज़ :

फोनी तूफान से ओडिशा में मरने वालों की संख्या 64 हुई, पुरी जिले में सबसे ज्यादा 39 की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 13, 2019 08:14 IST

पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ओडिशा जाकर फोनी तूफान से हुए नुकसान का जायजा लिया था। साथ ही केंद्र सरकार की ओर से ओडिशा को एक हजार करोड़ की मदद का भी ऐलान किया गया।

Open in App

पिछले दिनों आए फोनी तूफान से ओडिशा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 64 हो गई है। ओडिशा की राज्य सरकार ने 21 और लोगों की मौत की पुष्टि की है। पुरी जिले में ही केवल इस तूफान की वजह से 39 लोगों की मौत हुई है। एक अधिकारी ने बताया कि तीन मई को 240 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की हवा के साथ आये चक्रवाती तूफान में कम से कम 241 लोग घायल हो गये।

इससे पहले शनिवार तक मृतकों की संख्या 43 थी जो अब बढ़कर 64 हो गयी। पुरी जिले के अलावा खुर्दा जिले में नौ, कटक जिले में छह, मयूरभंज में चार, केंद्रपाड़ा और जाजपुर में तीन तीन लोगों की मौत हुई। 

ओडिशा में 1999 में आये सुपर साइक्लोन के समय राज्य में 10 हजार से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। इससे पहले साल 2018 में तितली तूफान में 60 लोगों की जान गई थी और 2013 के फालिन तूफान में 44 लोगों की जान गई थी। 

बता दें कि पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ओडिशा जाकर फोनी तूफान से हुए नुकसान का जायजा लिया था। साथ ही केंद्र सरकार की ओर से ओडिशा को एक हजार करोड़ की मदद का भी ऐलान किया गया। साथ ही सरकार की ओर से मृतकों के परिजन को 2 -2  लाख के मुआवजे की घोषणा भी की गई है।

टॅग्स :चक्रवात फोनीओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब