लाइव न्यूज़ :

Cyclone Mocha Update: इन जगहों पर आज चक्रवात ‘मोका’ का हो सकता है लैंडफॉल, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

By भाषा | Updated: May 10, 2023 07:31 IST

चक्रवात ‘मोका’ पर बोलते हुए मौसम विभाग ने कहा है कि ‘‘दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और बंगाल और इससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर बना हवा का कम दबाव का क्षेत्र आज शाम तक एक अवदाब में तब्दील हो सकता है।’’

Open in App
ठळक मुद्देचक्रवात ‘मोका’ को लेकर आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र बुधवार को चक्रवात में तबदील हो सकता है। ऐसे में मछुआरों और छोटे जहाजों को समुद्र में जाने से मना किया गया है।

नई दिल्ली/भुवनेश्वर/कोलकाता:  दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और इससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर बना हवा का कम दबाव का क्षेत्र बुधवार को एक चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को कहा कि बंगाल की दक्षिण-पूर्व खाड़ी के ऊपर 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार और 65 किमी प्रति घंटे के वेग से चलने वाली हवाओं के साथ कम दबाव वाला क्षेत्र मंगलवार की शाम एक चक्रवात में केंद्रित हो गया है। 

आज आ सकता है चक्रवात ‘मोका’, अलर्ट जारी

इसने कहा कि मौसम प्रणाली के बुधवार सुबह 5.30 बजे तक एक गहरे दबाव में बदलने और अगले 12 घंटों में चक्रवात ‘मोका’ में बदलने की उम्मीद है। चक्रवात के शुरू में उत्तर-पश्चिमोत्तर की ओर 12 मई की सुबह तक और बाद में बांग्लादेश-म्यांमा तटों की ओर बढ़ने की उम्मीद है। 

विभाग ने कहा कि मछुआरों और छोटे जहाजों, नौकाओं व मछली पकड़ने वाली नौकाओं के संचालकों को सलाह दी जाती है कि वे मंगलवार से दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे मध्य बंगाल की खाड़ी में नहीं जाएं। मौसम कार्यालय ने पूर्व-मध्य खाड़ी और उत्तर अंडमान सागर में मौजूद लोगों से भी दिन में ही समुद्र से लौट आने को कहा है। 

इस पर मौसम विभाग ने क्या कहा है

इसने एक बुलेटिन में कहा है कि ‘‘दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और बंगाल और इससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर बना हवा का कम दबाव का क्षेत्र आज शाम तक एक अवदाब में तब्दील हो सकता है और इसके बाद 10 मई को दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और बंगाल की पूर्व-मध्य खाड़ी व अंडमान सागर के आस-पास के क्षेत्रों में चक्रवाती तूफान का रूप धारण कर सकता है।’’ मौसम विभाग ने कहा कि ज्यादातर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में छिटपुट स्थानों पर मंगलवार से गुरुवार तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। 

आज और बढ़ सकता है तापमान-मौसम विभाग

विभाग के एक बयान में कहा गया है कि कोलकाता में मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दक्षिण बंगाल के जिलों में तापमान 38-40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा और अगले 24 घंटों में भी इसी के आसपास बना रहेगा। शहर में और इसके आसपास के स्थानों पर अधिकतम आर्द्रता 84 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग के उप निदेशक (पूर्व क्षेत्र) संजीब बनर्जी ने कहा कि बुधवार को तापमान के और बढ़ने की संभावना है।  

टॅग्स :चक्रवात मोचामौसम रिपोर्टमौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण