Cyclone Fani: एम्स पीजी भुवनेश्वर सेंटर की परीक्षा रद्द, ओडिशा में तीन की मौत, पश्चिम बंगाल में पहुंचा फोनी तूफान

LIVE

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 3, 2019 20:31 IST2019-05-03T08:21:07+5:302019-05-03T20:31:26+5:30

cyclone fani live updates cyclone hit odisha near puri forces on alert | Cyclone Fani: एम्स पीजी भुवनेश्वर सेंटर की परीक्षा रद्द, ओडिशा में तीन की मौत, पश्चिम बंगाल में पहुंचा फोनी तूफान

Cyclone Fani LIVE Updates

Highlightsफोनी चक्रवाती तूफान के कारण कई ट्रेनें और उड़ानें रद्दसरकार ने प्रभावित इलाकों में लोगों को अपने घरों में रहने को कहा

भीषण चक्रवाती तूफान फोनी आज सुबह (शुक्रवार) ओडिशा के पुरी के नजदीक समुद्री तटीय इलाकों से टकरा गया। इसका असर हालांकि, पिछले दो दिनों से मौसम पर दिखने लगा था। तूफान से प्रभावित इलाकों में बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं। जानकारों के अनुसार तूफान के ओडिशा समुद्री तट से टकराते समय हवा की रफ्तार करीब 200 किमी प्रति घंटा रही।

इस बीच राज्य सरकार ने 11 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा और लोगों से शुक्रवार को घरों में रहने की सलाह दी। माना जा रहा है कि तूफान से तटीय इलाकों से टकराने की पूरी प्रक्रिया करीब चार से पांच घंटे की होगी। तूफान से निपटने के लिए सारे इंतजाम पूरे कर लिये गये हैं। भारतीय तटरक्षक बल और नौसेना ने भी राहत इंतजाम में अपने पोत और कर्मियों को तैनात किया है। एनडीआरएफ की भी 81 टीमें तैनात की गई हैं।

पीएम मोदी ने की उच्च स्तरीय बैठक

पीएम नरेंद्र मोदी ने इससे पहले गुरुवार को फोनी तूफान से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए उच्च स्तरीय बैठक की। बता दें कि इस तूफान का ओडिशा के करीब 15 जिलों में 10 हजार से ज्यादा गांवों और 52 कस्बों पर असर होगा। इससे पहले फोनी ने गरुवार को आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में दस्तक दे दी। इस तूफान से आंध्र प्रदेश के गोदावरी, विशाखापट्टनम, विजयनगरम जिले भी प्रभावित रहे।

200 से ज्यादा ट्रेन रद्द

रेलवे ने बताया है कि करीब 223 ट्रेनों को रद्द किया गया है जबकि प्रभावित क्षेत्रों में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए तीन विशेष ट्रेन सेवा में लगाई गई हैं। रेलवे ने बताया कि कोलकाता-चेन्नई रूट पर ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों से गुजरने वाली ट्रेनों सहित 223 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इनमें नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी, पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस भी शामिल है। 

LIVE

Get Latest Updates

04 May, 19 : 05:03 AM

चक्रवात फोनी खड़गपुर पार करके पश्चिम बंगाल जा पहुंचा है और अब 90 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से पूर्वोत्तर की ओर बढ़ रहा है।

04 May, 19 : 03:45 AM

भारतीय नौसेना के गोताखोरों की टीम ने मणिपुर के इंफाल में नदी से तीन मई को दो लोगों के शव निकाले। परिवार के तीन लोग मैपीथेल डैम जलाशय में लापता बताए जा रहे थे। एक शव 2 मई को बरामद किया गया था। अब टीम चक्रवात फोनी के खतरे को देखते हुए पश्चिम बंगाल में राहत और बचाव कार्यों के लिए कूच करेगी।

04 May, 19 : 02:03 AM

पेड़ गिरने से दो की मौत

ओडिशा में मयूरभांज के बारीपाड़ा में चक्रवात फानी के कारण पेड़ गिरने से दो युवक उसके नीचे आ गए और हादसे में उनकी मौत हो गई। 

03 May, 19 : 10:55 PM

ओडिशा के पुरी के बाद फोनी चक्रवात ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में दस्तक दी। कोलकाता में बारिश देखने को मिली।


03 May, 19 : 08:33 PM

एम्स पीजी भुवनेश्वर सेंटर की परीक्षा रद्द

फोनी तूफान की वजह से ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS) ने भुवनेश्वर सेंटर का पीजी एग्जाम कैंसिल कर दिया है। 

03 May, 19 : 06:59 PM

पश्चिम बंगाल में पहुंचा फोनी तूफान



 

03 May, 19 : 06:52 PM

फोनी चक्रवात के बाद बीजू पटनायक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की स्थिति



 

03 May, 19 : 03:13 PM

भारतीय तटक्षक बल के इंस्पेक्टर जनरल केआर सुरेश ने बताया- हमें अभी तक समुंद्र में किसी मौत की रिपोर्ट नहीं मिली है। 



 

03 May, 19 : 03:09 PM

भुवनेश्वर के रेलवे अस्पताल में 32 साल की महिला ने दिया एक बच्ची को जन्म। इस बच्ची का नाम चक्रवाती तूफान फोनी के नाम पर रखा गया। यह महिला एक रेलवे कर्मचारी है। मां और बच्ची दोनों ठीक हैं। 



 

03 May, 19 : 02:52 PM

देखिए फोनी का कहर...



 

03 May, 19 : 02:23 PM

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फोनी तूफान से ओडिशा में 3 लोगों की मौत हुई है।

03 May, 19 : 01:25 PM

ओडिशा में फोनी तूफान से आम जनजीवन अस्तव्यस्त

ओडिशा में फोनी तूफान शुक्रवार सुबह पहुंचा। राज्य के जगदलपुर जिले में तूफान की वजह से गिरे पेड़ की वजह से आम रास्ता बाधित हो गया।

( पीआईबी द्वारा किया गया वीडियो)



 

03 May, 19 : 11:24 AM

फोनी तूफान पश्चिम बंगाल से रात 8.30 बजे टकरायेगा, शाम 3 बजे से कोलकाता एयरपोर्ट होगा बंद। इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दो दिन के लिए अपने सभी चुनावी कार्यक्रम रद्द कर दिये हैं। वह कोस्टल बेल्ट के नजदीक खड़गपुर में रहेंगी और परिस्थिति पर नजर रखेंगी। 

03 May, 19 : 10:01 AM

आंध्र प्रदेश- तूफान के बाद श्रीकाकुलम के कोटुरू मंडल में राहत और बचाव कार्य जारी, एनडीआरएफ की टीमें मौजूद 



 

03 May, 19 : 10:00 AM

भुवनेश्वर में मौसम विभाग के डायरेक्टर एचआर विश्वास ने बताया, फोनी के टकराने की प्रक्रिया सुबह 8 बजे शुरू हुई। इस प्रक्रिया को पूरा होने में करीब दो घंटे और लगेंगे। यह सुबह करीब 10.30 बजे तक जारी रहेगी। 



 

03 May, 19 : 09:25 AM

तूफान के टकराने के बाद ओडिशा में तेज हवाएं और बारिश 



 

03 May, 19 : 09:24 AM


आंध्र प्रदेश- फोनी के ओडिशा के समुद्री तट से टकराने के बाद विशाखापट्टनम में तेज हवाएं। 



 

03 May, 19 : 09:21 AM

ओडिशा के समुद्री तट से टकराया फानी तूफान 



 

03 May, 19 : 08:47 AM

भुवनेश्वर में मौसम विभाग के डायरेक्टर एच विश्वास ने बताया है कि फोनी चक्रवात के लैंडफॉल की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 8 से 11 बजे के बीच यह तट पर पहुंच सकता है। सुबह करीब 6.30 बजे यह पुरी के दक्षिण-दक्षिणपश्चिम से करीब 70 किलोमीटर दूर था। 



 

03 May, 19 : 08:36 AM

चक्रवात फोनी सुबह साढ़े पांच बजे गोपालपुर से करीब 65 किलोमीटर और पुरी से 80 किलोमीटर दूर पहुंच गया है और उसके शुक्रवार पूर्वाह्न तक ओडिशा तट पर पहुंचने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के चक्रवात चेतावनी मंडल ने बताया कि अत्यधिक प्रचंड चक्रवात फोनी जब तट पर पहुंचेगा तो 200-230 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हमारी ताजा जानकारी के अनुसार सुबह साढ़े पांच बजे चक्रवात फोनी गोपालपुर से 65 किलोमीटर और पुरी से 80 किलोमीटर दूर था।’’ विभाग ने बताया कि चक्रवात 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है।

03 May, 19 : 08:34 AM

ओडिशा: जगतसिंहपुर के पारादीप में एक सुरक्षित स्थान पर रखे गये लोग। पिछले 24 घंटे में प्रभावित इलाकों से करीब 10 लाख लोगों को निकाला गया है। लोगों की मदद के लिए करीब 5000 किचन की व्यवस्था की गई है ताकि उन्हें भोजन मुहैया कराया जा सके। 

03 May, 19 : 08:27 AM

ओडिशा के तटीय इलाकों में तेज बारिश इस समय हो रही है। 

English summary :
Cyclone Fani Live Updates: The fierce cyclonic storm Fani will hit the coastal areas near Puri in Odisha this morning on 3rd May. Rain and strong winds are blowing in the affected areas.


Web Title: cyclone fani live updates cyclone hit odisha near puri forces on alert

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे