लाइव न्यूज़ :

साइबर पुलिस ने कश्मीर में फर्जी कॉल सेंटर का भांडा फोड़ा, 23 गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 13, 2021 21:40 IST

Open in App

श्रीनगर, 13 जनवरी कश्मीर की साइबर पुलिस ने बुधवार को कई फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़ किया और फोन पर बहुराष्ट्रीय कंपनियों के अधिकारी बन लोगों को ठगने के आरोप में 23 लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि श्रीनगर में कुछ फर्जी कॉल सेंटरों के चलने की सूचना पर कश्मीर क्षेत्र के साइबर पुलिस थाने ने छानबीन शुरू की।

उन्होंने कहा कि कश्मीर क्षेत्र में श्रीनगर के साइबर पुलिस थाने ने जिला पुलिस के सहयोग से कई टीमों को गठित किया और रनग्रेथ, करफली मौहल्ला-हब्बा कदल और नातिपोरा में कई स्थानों पर छापे मारे।

प्रवक्ता ने बताया, " इन छापेमारी के दौरान, फर्जी कॉल सेंटर चलाने में शामिल 23 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।"

उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि कुछ फर्जी कॉल सेंटरों के कर्मी बहु राष्ट्रीय कंपनियों के अधिकारी बन लोगों को ठगते थे।

प्रवक्ता के मुताबिक, ये कॉल सेंटर प्रति दिन पांच से 20 लाख रुपये कमा लेते थे तथा अधिकतर अन्य देशों के लोगों को निशाना बनाते थे।

उन्होंने बताया कि वे तकनीकी मददगार अधिकारी, बीमा एजेंट, कानून प्रवर्तक अफसर, बैंक अधिकारी और ऑनलाइन शोपिंग वेबसाइट के कर्मी बनकर लोगों से ठगी करते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल