लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से लड़ने के लिए ज्यादा से ज्यादा जांच के अलावा और कोई विकल्प नहीं, सभी हेल्थ वर्कर्स को मिले जरूरी सुविधाएं: सोनिया गांधी

By विनीत कुमार | Updated: April 2, 2020 12:17 IST

कांग्रेस कार्य समिति की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक के दौरान सोनिया गांधी ने इस बात पर जोर दिया कि डॉक्टर, नर्स सहित सभी हेल्थ वर्क्स को एन-95 जैसे मास्क सहित सभी सुरक्षा उपकरण मिलने चहिए।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस कार्य समिति की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठकसोनिया गांधी ने कहा- अभूतपूर्व स्वास्थ्य और मानवीय संकट हमारे सामने

भारत में कोरोना के संकट के बीच कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मांग की है कि किसी भी हालत में देश भर में डॉक्टर, नर्स और दूसरे हेल्थ वर्कर्स को तमाम जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जानी चाहिए। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कोविड-19 की चुनौती का सामना करने के लिए देश के साथ एकजुट होकर खड़ी है।

कांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में सोनिया गांधी ने साथ ही कहा कि कोविड-19 से लड़ने के लिए ज्यादा से ज्यादा और विश्वसनीय जांच के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। सोनिया गांधी ने कहा, 'आज हम अभूतपूर्व स्वास्थ्य और मानवीय संकट के बीच मिल रहे हैं। हमारे सामने बड़ी चुनौती है लेकिन इससे जीतना उतनी ही बड़ी बात होगी।' 

सोनिया गांधी ने साथ ही कहा कि कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण बने हालात से निपटने के लिए सरकार को एक विस्तृत रणनीति बनाना चाहिए थी। सोनिया गांधी ने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए लॉकडाउन आवश्यक हो सकता है लेकिन इसके अनियोजित क्रियान्वयन से लाखों प्रवासी श्रमिकों को परेशानी और तकलीफ उठानी पड़ रही है।

टॅग्स :कोरोना वायरससोनिया गाँधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर