लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सत्ता संग्राम: महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर अभी तक के ताजा घटनाक्रम, जानें कब होगा फ्लोर टेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 25, 2019 13:09 IST

शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस यह मांग कर रहे थे कि विश्वास मत आज कराने का आदेश दिया जाए, जिसका फड़नवीस और उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने विरोध किया।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि जो पार्टी उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी के साथ 25 साल की दोस्ती की कदर नहीं कर सकती हैकांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर पार्टी के संसदीय रणनीतिक समूह की बैठक हुई

महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर जारी रस्साकशी के बीच सुप्रीम कोर्ट में महाराष्ट्र मामले की सुनवाई शुरू हुई। सोमवार को हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र मामले पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। इससे पहले रविवार को छुट्टी के दिन विशेष सुनवाई में उच्चतम न्यायालय ने केंद्र और महाराष्ट्र सरकार को शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस गठबंधन की याचिका पर नोटिस जारी किए। गठबंधन ने फड़नवीस को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाने के राज्यपाल के निर्णय के विरोध में याचिका दायर की थीं। न्यायमूर्ति एन वी रमन, न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की पीठ ने फड़नवीस और उपमुख्यमंत्री अजित पवार को भी नोटिस जारी किए।  ताजा घटनाक्रम इस प्रकार हैं :

सुबह 11:45 : उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा कि वह देवेंद्र फड़नवीस को मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ दिलाने के महाराष्ट्र के राज्यपाल के फैसले के खिलाफ शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस गठबंधन की याचिका पर मंगलवार को सुबह साढ़े दस बजे अपना आदेश पारित करेगा। न्यायमूर्ति एन वी रमन, न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की पीठ विश्वास मत कराने पर आदेश पारित कर सकती है।

सुबह 11:34 : केन्द्र ने उच्चतम न्यायालय से कहा कि महाराष्ट्र में सरकार गठन के लिए भाजपा के पास राकांपा के 54 विधायकों का समर्थन है। उसने शीर्ष अदालत से देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाने के महाराष्ट्र के राज्यपाल के फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर जवाब देने के लिए दो-तीन दिन मांगे।

सुबह 11:23 : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने एकबार फिर दावा किया कि महाराष्ट्र में उनकी पार्टी, कांग्रेस और शिवसेना के साथ मिलकर सरकार बनाएगी।

सुबह 11:15 : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और अन्य पार्टी के नेताओं ने महाराष्ट्र में राकांपा के साथ सरकार बनाने के भाजपा के कदम के खिलाफ संसद परिसर में प्रदर्शन किया।

सुबह 10:46 : उच्चतम न्यायालय ने देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाने के महाराष्ट्र के राज्यपाल के फैसले के खिलाफ तीनों पार्टियों की याचिका पर विचार करने के लिए सुनवाई शुरू की।

सुबह 10:44: महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक ड्रामे और विधायकों के ‘‘खरीद-फरोख्त’’ की आशंका के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने अपने विधायक शहर के पांच सितारा रिजॉर्ट से निकाल दो होटल में भेजे।

सुबह 10:24: शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि उनकी पार्टी, राकांपा और कांग्रेस के नेता राज्य में सरकार गठन के लिए अपना पक्ष रखने के लिए सोमवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात करेंगे।

सुबह 9:45: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर पार्टी के संसदीय रणनीतिक समूह की बैठक हुई। कांग्रेस दोनों सदन में देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के शपथ से जुड़ा मुद्दा उठा सकती है।

सुबह 9:40 : शिवसेना ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा जो पार्टी उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी के साथ 25 साल की दोस्ती की कदर नहीं कर सकती वह क्या अजित पवार का साथ देगी।

सुबह 9:09 : कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा पर निशाना साधा और सवाल किया कि क्या देश अब "जनादेश के खुले अपहरण '' के दौर में पहुंच चुका है। भाषा निहारिका शाहिद शाहिद

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टमहाराष्ट्रशरद पवारशिव सेनामहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब