लाइव न्यूज़ :

श्रीनगर में सीआरपीएफ के जवानों ने की लोगों की मदद, आटा चावल सहित बांटे कई जरूरी सामान

By प्रिया कुमारी | Updated: April 10, 2020 11:08 IST

लॉकडाउन में हो रही परेशानियों को देखते हुए सीआरपीएफ के जवानों ने श्री नगर में लोगों को जरूरत का सामान मुहैया कराया। आईजी राजेश कुमार ने बताया कि हम यहां के परिवारों को 5 किलो चावल, 4 किलो आटा, 2 किलो चीनी, 1 किलो नमक, 2 किलो आलू और 1 लीटर दूध युक्त राशन पैकेट दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देश्रीनगर में सीआरपीएफ के जवानों ने लॉकडाउन के दौरान कई जिलों में जरूरत की वस्तुओं को मुहैया कराया।सीआरपीएफ जवान गाडियों में वस्तुओं को भरकर लोगों तक मदद पहुंचा हैं।

कोरोना वायरस के कारण देश भर में हुए लॉकडाउन के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में श्रीनगर में सीआरपीएफ के जवानों ने लॉकडाउन के दौरान कई जिलों जैसे बारामुल्ला और अनंतनाग में जरूरत की वस्तुओं को मुहैया कराया। आईजी राजेश कुमार ने बताया कि हम यहां के परिवारों को 5 किलो चावल, 4 किलो आटा, 2 किलो चीनी, 1 किलो नमक, 2 किलो आलू और 1 लीटर दूध युक्त राशन पैकेट दे रहे हैं। ताकि इन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आए। 

सीआरपीएफ जवान गाडियों में वस्तुओं को भरकर लोगों तक मदद पहुंचा रहे हैं। लॉकडाउन के कारण हो रही परेशानियों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने कई नंबर भी जारी किए हैं, नंबर पर कॉल करके जरूरी वस्तु मंगा सकते हैं। इस लॉकडाउन से हर व्यक्ति परेशान हैं लेकिन सबसे ज्यादा दिक्कत डेली वेज पर काम करने वालों को हो रही है। हालांकि सरकार ने सबके लिए रहने और खाने का इंतजाम किया है। 

वहीं बात करें कोरोना के आंकड़ो की तो कोरोना वायरस  महामारी के मामले भारत में बढ़ते जा रहे है। कोविड​​-19 मामलों की संख्या बुधवार को बढ़कर 5734 तक पहुंच गई, जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर 166 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 के 5095 रोगियों का इलाज चल रहा है, जबकि 472 लोगों का सफल इलाज किया जा चुका है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनसीआरपीएफ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन