लाइव न्यूज़ :

विस्फोट में मारे गए सीआरपीएफ अधिकारी का उनके गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

By भाषा | Updated: December 15, 2020 18:19 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर (उप्र), 15 दिसंबर छत्तीसगढ़ में आईईडी विस्फोट में जान गंवाने वाले, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कमांडेंट विकास कुमार का मुजफ्फरनगर में उनके पैतृक गांव में मंगलवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

कुमार का जिले के पचेंद्र गांव में दाह संस्कार किया गया । इस मौके पर उत्तर प्रदेश के कैबिनटे मंत्री-सुरेश राणा, राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, भाजपा विधायक उमेश मलिक एवं विक्रम सैनी तथा जिलाधिकारी सेल्वाकुमारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

छत्तीसगढ़ के किस्तराम में रविवार को माओवादियों द्वारा लगाये गये आईईडी को जब सुरक्षाकर्मी को निष्क्रिय कर रहे थे तभी उसमें धमाका हो गया और कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये। बाद में उनकी रायपुर के एक निजी अस्पताल में मृत्यु हो गयी। वह सीआरपीएफ की कोबरा इकाई की 208 बटालियन से जुड़े थे।

सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुमार के परिवार के लिए 50 लाख रूपये की अनुग्रह राशि और एक सदस्य के लिए सरकारी नौकरी की घोषणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण