लाइव न्यूज़ :

लातेहार में सीआरपीएफ के जवान ने आत्महत्या की

By भाषा | Updated: December 26, 2020 18:59 IST

Open in App

मेदिनीनगर, 26 दिसम्बर पलामू प्रमंडल के लातेहार जिलान्तर्गत मनिका में शनिवार को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उक्त जवान केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की 133वीं बटालियन का हिस्सा था।

लातेहार के पुलिस अधीक्षक प्रशांत आनंद ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि लातेहार में नौ दिनों के भीतर अर्ध सैनिक बल के जवान द्वारा आत्महत्या करने की यह दूसरी घटना है।

उन्होंने बताया कि खुदकुशी करने वाला जवान असम के जिला-बक्स के डूबागांव दिलपार का रहने वाला था। उन्होंने बताया कि घटना गार्ड रुम में हुई और जवान ने बांयी कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या की।

इसके पूर्व लातेहार सीआरपीएफ शिविर में प्रतिनियुक्त जवान अभिषेक कुमार ने 17 दिसम्बर को कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। वह सीआरपीएफ की 214 बटालियन का सदस्य था और बिहार के नवादा का रहने वाला था।

पुलिस अधीक्षक प्रशांत आनंद ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या आज की घटना ‘पारिवारिक तनाव’ से जुड़़ी प्रतीत होती है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos