लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक सरकार पर संकटः एचडी देवगौड़ा बोले- कांग्रेस के तेवर बदले, कभी भी हो सकते हैं मध्यावधि चुनाव!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 21, 2019 13:12 IST

जनता दल सेकुलर प्रमुख एचडी देवगौड़ा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हार के बाद बदले कांग्रेस पार्टी के तेवर। उन्होंने कहा कि पता नहीं यह सरकार कब तक टिकेगी।

Open in App
ठळक मुद्देजनता दल सेकुलर के अध्यक्ष एचडी देवगौड़ा ने कर्नाटक सरकार पर खतरा जताया है।देवगौड़ा ने कहा कि वह पहले भी सूबे में जेडीएस और कांग्रेस गठबंधन के समर्थन में नहीं थे।

पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल सेकुलर के अध्यक्ष एचडी देवगौड़ा ने कर्नाटक सरकार पर खतरा जताया है। उन्होंने कहा कि मैं कह नहीं सकता कि यह सरकार कब तक टिकेगी। प्रदेश में कभी भी मध्यावधि चुनाव हो सकते हैं। देवगौड़ा के इस बयान से प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है।

देवगौड़ा ने कहा कि वह पहले भी सूबे में जेडीएस और कांग्रेस गठबंधन के समर्थन में नहीं थे। देवगौड़ा ने कहा कि कांग्रेस वाले उनके पास आए थे और गठबंधन का निवेदन किया था। उन्होंने कहा था कि किसी भी हाल में आपका बेटा मुख्यमंत्री रहेगा लेकिन मुझे नहीं पता था कि उनके नेताओं में ही सहमति नहीं है।

देवगौड़ा के इस बयान के बाद दोनों तरफ से गठबंधन खत्म करने की बात उठ रही है। इससे पहले कर्नाटक में कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पार्टी नेतृत्व को सलाह दी थी कि जेडीएस से गठबंधन खत्म कर लिया जाए। अब देवगौड़ा ने भी साफ शब्दों में कहा कि गठबंधन खत्म हो सकता है और प्रदेश में मध्यावधि चुनाव हो सकते हैं।

देवगौड़ा ने कहा कि वे पूरे 5 साल सरकार का समर्थन करेंगे लेकिन अब उनका व्यवहार देखिए।

आपको बता दें अभी हाल ही कर्नाटक में एचडी कुमारस्वामी की सरकार ने अपने मंत्रिमंडल विस्तार किया था। जिसमें दो निर्दलीय विधायक आर शंकर और एस नागेश ने मंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी। आर शंकर ने कांग्रेस की ओर से और नागेश ने जेडीएस की ओर से मंत्री पद की शपथ ली थी। कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन की सरकार है।

टॅग्स :कर्नाटकएचडी देवगौड़ाएचडी कुमारस्वामीजनता दल (सेकुलर)भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों