लाइव न्यूज़ :

वाम दलों की स्थिति इतनी गंभीर कभी नहीं थी, परंपरागत जनाधार को करना होगा मजबूत: CPI

By भाषा | Updated: July 22, 2019 16:49 IST

Open in App
ठळक मुद्देभाकपा ने कहा, “पहले कभी दो प्रतिशत से ज्यादा का अंतर नहीं रहा।चुनावों में हार-जीत सामान्य बात है लेकिन हम बड़े पैमाने पर अपने मत प्रतिशत के खिसकने से स्तब्ध हैं।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने माना है कि वाम दलों का, पश्चिम बंगाल और केरल में वोटबैंक ‘घट’ रहा है और इस ‘खोई जमीन’ को फिर से हासिल करना एक चुनौती है। रविवार को खत्म हुई पार्टी की तीन दिवसीय बैठक के बाद जारी बयान में भाकपा ने कहा कि राजनीतिक रूप से वाम दलों के लिये स्थिति कभी इतनी गंभीर नहीं थी।

लोकसभा में अभी स्वतंत्रता के बाद से वामदलों का सबसे कम प्रतिनिधित्व है। 2019 के लोकसभा चुनावों में माकपा ने तीन सीटों पर जीत हासिल की थी तो वहीं भाकपा के खाते में महज दो सीटें हैं। भाकपा ने कहा, “यह हमारी पार्टी के सामने अभूतपूर्व चुनौती है। वाम कार्यकर्ता निराश और नाखुश हैं।

चुनावों में हार-जीत सामान्य बात है लेकिन हम बड़े पैमाने पर अपने मत प्रतिशत के खिसकने से स्तब्ध हैं।” पार्टी के मुताबिक, “यह खतरनाक है। यह बंगाल में 25 फीसद से घटकर सात प्रतिशत रह गया। केरल में यूडीएफ के खाते में 47 फीसद मत आए जबकि एलडीएफ को 35 प्रतिशत मतों से संतोष करना पड़ा।”

भाकपा ने कहा, “पहले कभी दो प्रतिशत से ज्यादा का अंतर नहीं रहा। हमें आत्मावलोकन करने की जरूरत है कि जहां हमारा मजबूत आधार था वहां कैसे बड़े पैमाने पर हमें नुकसान हुआ। पश्चिम बंगाल में ऐसा कहीं ज्यादा है। यह बड़ी चुनौती है। हमें इसका सामना कर इससे पार पाना होगा।”

पार्टी ने विपक्षी दलों की भी आलोचना की और कहा कि नेताओं और दलों के “संकीर्ण हितों” की वजह से वे एकजुट नहीं हो पाए।

टॅग्स :भारतीय कम्युनिस्ट पार्टीलोकसभा चुनावसीपीआईएम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमाकपा और भाजपा के बीच 30 विधानसभा सीट को लेकर चुनावी समझौता?, आरएसपी सांसद प्रेमचंद्रन ने कहा- 100 सीट हम जीत रहे?

भारतBengal Assembly polls 2026: लेफ्ट फ्रंट ने 192 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, मिनाक्षी मुखर्जी उत्तरपाड़ा से मैदान में

भारतराज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका?, केरल में राहुल गांधी को छोड़कर एलडीएफ के साथ तेजस्वी यादव?

भारतKeralam Assembly Elections 2026: सीपीएम 140 में से 86 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार, पिनाराई विजयन धर्मदम से लड़ेंगे चुनाव

भारतआरक्षण की सीमा 65 से बढ़ाकर 85 फीसदी करो?, बिहार विधानसभा में कांग्रेस, राजद और वाम दलों का प्रदर्शन

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष