लाइव न्यूज़ :

भैंस के नाम पर गाय का मांस भेजा जा रहा है विदेश, 5 राज्यों में 9 FIR दर्ज

By भारती द्विवेदी | Updated: March 20, 2018 15:15 IST

एक्सपोर्ट हो रहे 9 सैंपलों में से 7 में गाय का मांस होने की पुष्टि हो चुकी है, जबकि दो सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है।

Open in App

नई दिल्ली, 20 मार्च: पांच राज्यों में जाली सर्टिफिकेट की मदद से गोमांस का अवैध एक्सपोर्ट (निर्यात) किया जा रहा है। बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना और झारखंड में ये फर्जीवाड़ा हो रहा है। इन पांच राज्यों में भैंसा की मीट के नाम पर गोमांस बचा एक्सपोर्ट किया जा रहा है। गैरकानूनी तरीके से निर्यात को लेकर पिछले दो महीने के अंदर पांचों राज्यों के पुलिस ने 9 एफआईआर दर्ज की है। पिछले 2 महीने में पुलिस ने 1,011 टन गाय का मांस जब्त किया है, जिसकी कीमत 16 करोड़ रुपए हैं।

भारत भैंस के मीट का सबसे बड़ा निर्यातक है। भारत में गाय के मांस के एक्सपोर्ट पर प्रतिबंध है। नियमों के अनुसार,एक्सपोर्ट किए जाने वाले मांस की खेप के साथ तीन रिपोर्ट- एंटे मॉर्टम, पोस्ट मॉर्टम और लैबरेटरी रिपोर्ट होनी जरूरी हैं। लेकिन जिन मामलों की जांच की जा रही है, उनमें कंसाइनमेंट के साथ केवल सरकारी लैबरेटरी और जानवरों के सरकारी डॉक्टर की ओर से जारी हेल्थ सर्टिफिकेट थे। भैंस के मीट के लेबल वाली मीट जब्त करने के बाद राज्यों की एजेंसियों ने फॉरेंसिक साइंस लैबरेटरी के पास सैंपल भेजे थे। फारेंसिंक लेब वालों ने नौ में से सात में सैम्पल के गाय के मांस होने की पुष्टि की है। दिल्ली की दो कंपनियों- वर्टेक्स एग्री प्रॉडक्ट्स और ग्लोबल फूड इंटरनैशनल कॉर्पोरेशन के खिलाफ अलग-अलग राज्यों में लगभग आधा दर्जन मामले चल रहे हैं। वर्टेक्स एग्री प्रॉडक्ट्स के मालिक के खिलाफ अरेस्ट वॉरंट और लुक आउट नोटिस जारी किए गए हैं।

टॅग्स :बीफइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील