लाइव न्यूज़ :

COVID19: कोरोना के वैश्विक मामलों का लगभग 1 फीसदी भारत में किया जा रहा है रिपोर्ट, देश में रोजाना आ रहे हैं औसतन 966 मामले

By रुस्तम राणा | Updated: March 23, 2023 17:11 IST

देश में कोरोना की स्थिति की जानकारी देते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने कहा, अब तक भारत में वैश्विक मामलों का लगभग 1% रिपोर्ट किया जा रहा है। सक्रिय मामले अभी 7,600 हैं। रोजाना औसतन 966 मामले सामने आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना को लेकर केंद्र ने कहा- अब तक भारत में वैश्विक मामलों का लगभग 1% रिपोर्ट किया जा रहा हैराजेश भूषण ने कहा- देश में सक्रिय मामले अभी 7,600 हैं, रोजाना औसतन 966 मामले सामने आ रहे हैंइससे पहले फरवरी के दूसरे हफ्ते में रोजाना औसतन 108 मामले सामने आ रहे थे

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने गुरुवार को देश में कोरोना की मौजूदा स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विश्व में कोविड के 94,000 नए मामले दिन के आए हैं। भूषण ने कहा कि अभी भी यह वैश्विक महामारी खत्म नहीं हुई है क्योंकि नए मामले आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा वक्त में कोविड-19 से जुड़े आकड़े बताते हैं कि अमेरिका से विश्व का 19%, रूस से 12.6% और हमारे देश से विश्व के 1 फीसदी मामले आ रहे हैं।

देश में कोरोना की स्थिति की जानकारी देते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने कहा, अब तक भारत में वैश्विक मामलों का लगभग 1% रिपोर्ट किया जा रहा है। सक्रिय मामले अभी 7,600 हैं। रोजाना औसतन 966 मामले सामने आ रहे हैं। फरवरी के दूसरे हफ्ते में रोजाना औसतन 108 मामले सामने आ रहे थे, अब यह बढ़कर 966 हो गए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने यह भी बताया कि देश में सबसे मामले किन राज्यों से आ रहे हैं। 

केंद्रीय सचिव ने कहा कि जिन आठ राज्यों में सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं वे हैं मैंने व्यक्तिगत रूप से इन राज्यों को 16 मार्च को लिखा था कि उन्हें क्या कदम उठाने की जरूरत है। भारत में वर्तमान में चल रहे सभी वेरिएंट ओमिक्रॉन के सब-वेरिएंट हैं। केंद्र सरकार के अनुसार, कोरोना के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान से आ रहे हैं।   

भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,300 नए मामले आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,99,418 हो गई है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 7,605 पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, एक दिन में नए मामलों की यह संख्या बीते 140 दिनों में सबसे अधिक है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाHealth Ministryकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप