लाइव न्यूज़ :

Covid vaccination for children: कल से लगेगी 15 से 18 साल के बच्चों को कोरोना वैक्सीन, जानें क्या है प्रक्रिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 2, 2022 15:44 IST

बच्चों को वैक्सीन लगवाने से पहले रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया से गुजरना होगा। पंजीकरण की सुविधा ऑन लाइन और ऑफ लाइन दोनों माध्यम से दी गई है। पंजीकरण की प्रक्रिया 1 जनवरी से शुरू हो चुकी है। केंद्र सरकार ने इसके लिए बकायदा दिशा-निर्देश भी जारी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देवैक्सीन लगवाने से पहले कराना होगा रजिस्ट्रेशनअब तक 3 लाख से अधिक बच्चों का हो चुका है रजिस्ट्रेशन

कोरोना की तीसरी लहर के आहट के बीच कल यानी सोमवार 3 जनवरी से 15 से 18 वर्ष के बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। ऐसे में खतरे को टालने के लिए सरकार की तरफ से बच्चों के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत करना एक महत्वपूर्ण कदम है। केंद्र सरकार के आधिकारिक अनुमानों के अनुसार, 15 से 18 आयु वर्ग के अनुमानित 10 करोड़ बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी।  

वैक्सीन लगवाने से पहले कराना होगा रजिस्ट्रेशन

बच्चों को वैक्सीन लगवाने से पहले रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया से गुजरना होगा। पंजीकरण की सुविधा ऑन लाइन और ऑफ लाइन दोनों माध्यम से दी गई है। पंजीकरण की प्रक्रिया 1 जनवरी से शुरू हो चुकी है। केंद्र सरकार ने इसके लिए बकायदा दिशा-निर्देश भी जारी किया है। 

अब तक 3 लाख से अधिक बच्चों का हो चुका है रजिस्ट्रेशन

कोविन डाटा के अनुसार शनिवार रात 11.30 बजे तक 15-18 साल के 3,15,416 बच्चों का पंजीकरण हो चुका है। पंजीकृत हो चुके बच्चों का कल यानी सोमवार से टीका लगना शुरू हो जाएगा। यदि अब तक आपने अपने बच्चों का रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया तो आप तुरंत कोविन एप में जाकर रजिस्ट्रेश की प्रकिया को पूरा कर सकते हैं। 

वैक्सीन लगवाने की प्रक्रिया

बच्चों को वैक्सीन लगवाने की प्रक्रिया आसान है। सबसे पहले कोविन एप पर वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा। यह रजिस्ट्रेशन स्कूल के आईडी कार्ड या फिर सरकार के द्वारा जारी किसी भी पहचान पत्र के जरिए हो सकता है। किशोरों के टीकाकरण के लिए कोविन पोर्टल पर ऑन लाइन या टीकाकरण केंद्र पर ऑफ लाइन दोनों तरह से पंजीकरण कराने की सुविधा होगी। 

कोविन पोर्टल पर लॉग इन करने के लिए आईडी

कोविन पोर्टल पर पंजीकरण के लिए वे अपने माता-पिता या अभिभावक की पहले से मौजूद आइडी से लॉग इन कर सकते हैं अथवा फिर नए मोबाइल से ओटीपी के जरिये भी लॉग इन कर सकते हैं।

बच्चों को दी जाएगी को-वैक्सीन की डोज

केंद्र सरकार के अनुसार पात्र बच्चों को केवल को-वैक्सीन की डोज दी जाएगी। इस वैक्सीन को भारत बायोटेक कंपनी ने बनाया है। पहली डोज देने के बाद अगले 28 दिनों के बाद वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी।   

टॅग्स :कोवाक्सिनकोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो