लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस संक्रमणः दुर्ग में बढ़ा लॉकडाउन, 14 से बढ़ाकर अब 19 अप्रैल तक किया, जारी रहेंगी पाबंदियां

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 13, 2021 14:28 IST

कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिला प्रशासन ने जिले में छह अप्रैल से 14 अप्रैल तक लॉकडाउन करने का फैसला किया था।

Open in App
ठळक मुद्देजिले में लॉकडाउन का असर सुबह से ही दिखना शुरू हो गया।शहर के सारे महत्वपूर्ण बाजार बंद रहे।शहर के सभी महत्वपूर्ण चौराहों पर पुलिस की टीम निगरानी करती रही।

दुर्गः छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन ने लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। 14 अप्रैल से बढ़ाकर अब 19 अप्रैल तक कर दिया गया है। 

दुर्ग जिले के कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। पहले 6 से 14 अप्रैल तक जिले में संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया गया था। अति आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी सेवाएं बंद रखने के निर्देश दिए गए है। वर्तमान में देश में सबसे ज्यादा कोरोना से प्रभावित टॉप टेन जिलों में दुर्ग शामिल है।

दुर्ग जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने 19 अप्रैल तक पूरे जिले में लॉकडाउन का निर्णय लिया है। अधिकारियों ने बताया कि कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने कहा है कि जिले में संक्रमण के बढ़ते मामलों के बाद यह जरूरी है कि लॉकडाउन के माध्यम से इसे नियंत्रित किया जाए।

इसके लिए नागरिकों का सहयोग बेहद जरुरी है। भुरे ने लोगों से अपील की है कि घर में रहें, सुरक्षित रहें। उन्होंने कहा कि पूर्व में जिले में लॉकडाउन और जन सहयोग से कोरोना वायरस की पहली लहर को रोक पाने में सफलता मिली थी। इस बार भी धैर्य की जरूरत है जिससे कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित किया जा सके।

कलेक्टर ने 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों से नजदीकी टीकाकरण केंद्र पहुंचकर टीका लगवाने का आग्रह किया है। उन्होंने नागरिकों से कहा कि कोरोना के लक्षण उभरते ही जांच कराएं। साथ ही संक्रमण की पुष्टि होने पर चिकित्सक की सलाह के अनुसार कदम उठाएं। वर्तमान में छत्तीसगढ़ के 15 जिलों में कोरोना संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए लॉकडाउन जारी है। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाछत्तीसगढ़कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव