लाइव न्यूज़ :

अच्छी खबर! नाक के जरिए दिए जाने वाले कोविड टीके का दिल्ली एम्स में शुक्रवार से शुरू होगा परीक्षण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 10, 2022 07:57 IST

हैदराबाद की कंपनी भारत बायोटेक द्वारा कोविड-19 के खिलाफ ‘इंट्रानैसल वैक्सीन’ बीबीवी154 वैक्सीन को विकसित किया गया है। भारत की ओर से इसे इस्तेमाल को मंजूरी दिया जाना अभी बाकी है।

Open in App

नई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भारत बायोटेक के नाक के जरिए दिए जाने वाले कोविड-19 रोधी टीके की बूस्टर खुराक का परीक्षण शुक्रवार से शुरू करेगा। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही एक और कोविड वैक्सीन उपलब्ध हो सकेगी।

एम्स, नयी दिल्ली में सामुदायिक चिकित्सा केंद्र के प्रोफेसर डॉ संजय राय ने बताया कि बूस्टर खुराक उन लोगों को दी जाएगी, जिन्होंने कम से कम पांच महीने पहले कोवैक्सिन या कोविशील्ड की दोनों खुराक ले ली थी। हालांकि टीका लेने की अवधि सात महीने से पहले की नहीं होनी चाहिए। 

भारत द्वारा हैदराबाद की कंपनी भारत बायोटेक द्वारा कोविड-19 के खिलाफ विकसित ‘इंट्रानैसल वैक्सीन’ बीबीवी154 के इस्तेमाल को मंजूरी दिया जाना अभी बाकी है। इसी कंपनी ने कोवैक्सिन भी तैयार किया है, जिसे फिलहाल पूरे देश में दिया जा रहा है। साथ ही इसे 15 से 18 साल की उम्र के किशोरों को भी दिया जा रहा है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कल की थी कोविड के हालात की समीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा के लिए बुधवार को एक उच्च स्तरीय बैठक भी की थी। इसमें पीएम मोदी ने केंद्र और राज्य सरकारों के सहयोगात्मक प्रयासों तथा महामारी से निपटने में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा कि टीकाकरण अभियान की दिशा में भारत के लगातार प्रयास और कोविड के ओमीक्रोन स्वरूप के कारण हाल में मामलों में बढ़ोतरी के दौरान अस्पताल में कम भर्ती दर, बीमारी की कम गंभीरता तथा मृत्यु दर कम करने में मदद के लिए टीके की प्रभावशीलता के विश्लेषण पर भी प्रकाश डाला गया। 

पीएमओ ने कहा कि समीक्षा बैठक में यह सामने आया कि केंद्र सरकार के नेतृत्व में सक्रिय और सहयोगात्मक प्रयासों ने संक्रमण के प्रसार के प्रभावी प्रबंधन में मदद की।

बैठक में देश में टीकाकरण अभियान की स्थिति का भी जायजा लिया गया और वैश्विक स्तर पर तथा भारत में महामारी की स्थिति पर एक विस्तृत प्रस्तुति भी दी गई। गृह मंत्री अमित शाह और स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया के अलावा कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भी बैठक में भाग लिया।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोनावायरस वैक्सीनएम्सकोरोना वायरस वैक्सीन ट्रायल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: भारत में इच्छामृत्यु की इजाजत पाने वाले पहले शख्स का निधन, 13 साल कोमा में रहे हरीश...

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यबजट 2026-27 स्वास्थ्य मंत्रालयः 1,06,530.42 करोड़ रुपये, 5 क्षेत्रीय चिकित्सा हब, नई दिल्ली एम्स को 5,500.92 करोड़ रुपये

स्वास्थ्य12 से 13 वर्ष, तंबाकू, शराब, भांग या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन?, 8वीं, 9वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के 5900 से अधिक छात्रों से प्रश्न, सर्वेक्षण में खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम