Covid-19 Vaccination: कोरोना वैक्सीनेशन में बना एक और रिकॉर्ड, अब तक दी गई 32.85 करोड़ से ज्यादा डोज

By अमित कुमार | Published: June 29, 2021 08:35 AM2021-06-29T08:35:12+5:302021-06-29T08:36:40+5:30

Covid-19 Vaccination: राजधानी दिल्ली में 16 जनवरी को टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से अब तक टीके की 75 लाख से अधिक खुराक दी जा चुकी है। 17 लाख से ज्यादा लोगों को टीके की दोनों खुराक मिल चुकी हैं।

Covid-19 Vaccination India cumulative vaccination coverage exceeds 32.85 crores | Covid-19 Vaccination: कोरोना वैक्सीनेशन में बना एक और रिकॉर्ड, अब तक दी गई 32.85 करोड़ से ज्यादा डोज

(फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlightsराज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 31.17 करोड़ से अधिक खुराक मिली है। 18-44 आयु वर्ग के कुल मिलाकर, 8,75,67,172 लोगों को पहली खुराक मिल चुकी है।वहीं 19,94,410 लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी गई है।

Covid-19 Vaccination: स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि देश में अब तक 32.85 करोड़ (32,85,54,011) कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी जा चुकी है। शाम सात बजे संकलित एक अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को टीके की 48.01 लाख से अधिक (48,01,465) खुराक दी गई। इसमें कहा गया है कि सोमवार को 18-44 आयु वर्ग के 28,63,823 लाभार्थियों को पहली खुराक दी गई और 91,640 को दूसरी खुराक दी गई। 

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत के बाद से 18-44 आयु वर्ग के कुल मिलाकर, 8,75,67,172 लोगों को पहली खुराक दी गई है और 19,94,410 लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी गई है। मंत्रालय ने कहा कि आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल ने 18-44 आयु वर्ग के 10-10 लाख से अधिक लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक दी है। 

वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 निरोधक टीकों की 1.45 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध है और अगले तीन दिनों में 19,10,650 खुराक पहुंचने वाली हैं। केंद्र सरकार के नि:शुल्क और सीधी खरीद के माध्यम से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 31.17 करोड़ से अधिक खुराक मिली है। इनमें से बर्बाद हुए खुराक समेत कुल 29,71,80,733 खुराकों की खपत हुई है। 

मंत्रालय ने कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 रोधी टीकों की 1.45 करोड़ से अधिक (1,45,21,067) खुराक शेष हैं और इस्तेमाल में नहीं लायी गयी खुराकें उपलब्ध हैं जिन्हें दिया जाना बाकी है। मंत्रालय के अनुसार, ‘‘इसके अलावा 19,10,650 खुराकें पहुंचने वाली हैं जो तीन दिन के भीतर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिल जायेंगी।’’ सभी उम्र वर्ग के लोगों के लिए कोविड-19 टीकाकरण के नए टीकाकरण चरण की शुरुआत 21 जून से हुई। (भाषा इनपुट के साथ)

Web Title: Covid-19 Vaccination India cumulative vaccination coverage exceeds 32.85 crores

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे