लाइव न्यूज़ :

कोरोना वैक्सिन पर बोले पीएम मोदी-सभी को मुफ़्त देने का नहीं किया वादा, टीके के लिए पूरी दुनिया की निगाहें भारत पर

By शीलेष शर्मा | Updated: December 4, 2020 21:43 IST

भारत आज उन देशों में है जहां प्रतिदिन टेस्टिंग बहुत ज़्यादा हो रही है, रिकवरी रेट ज़्यादा है और जहां मृत्य दर कम है। भारत ने जिस तरह कोरोना के खिलाफ लड़ाई को लड़ा है वो प्रत्येक देशवासी की अदम्य इच्छाशक्ति को दिखाता है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र सरकार वैक्सीन की कीमत को लेकर राज्य सरकारों के साथ बात कर रही है।वैक्सीन की कीमत को लेकर फैसला जन स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए किया जाएगा।राज्य सरकारों की इसमें पूरी सहभागिता होगी: प्रधानमंत्री।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सर्वदलीय बैठक में दावा किया कि अगले कुछ हफ़्तों में कॅरोना की वैक्सीन मिल जायेगी और वैज्ञानिकों से हरी झंडी मिलते ही उसका देश में टीका करण भी शुरू हो जायेगा।

बावजूद इस घोषणा के प्रधानमंत्री मोदी इस बात का खुलासा नहीं किया कि क्या देश के सभी नागरिकों को वैक्सीन मिलेगी। कांग्रेस ने इस पर कड़ा विरोध दर्ज़ कराते हुये मोदी को बिहार चुनाव की याद दिलाई और पूछा कि उन्होंने मुफ़्त वैक्सीन सभी को उपलब्ध कराने का वादा किया था लेकिन आज प्रधानमंत्री मोदी राज्य सरकारों से वैक्सीन की कीमत निर्धारित करने की बात कर रहे हैं। 

प्रधानमंत्री ने राजनीतिक दलों के नेताओं को जानकारी दी कि 8 कंपनियां वैक्सीन तैयार कर रहीं हैं जिनमें 3 भारतीय निर्माता हैं इनके परीक्षण अंतिम चरण में हैं ,वैक्सीन आते ही पहले चरण में हेल्थ वर्कर ,कॅरोना वारियर ,ऐसे बुजुर्ग जो गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं को वैक्सीन देने की योजना है। कॅरोना वॉरियर में पुलिस ,नर्स सहित दूसरे कर्मियों को शामिल किया गया है। 

 प्राप्त खबरों के अनुसार सरकार की ओर से वैक्‍सीन देने की पूरी तैयारी भी की जा चुकी है. सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की ओर से सर्वदलीय बैठक में दिए गए प्रजेंटेशन में बताया गया है कि कोविड-19 वैक्‍सीन देश में सबसे पहले करीब एक करोड़ हेल्‍थ वर्कर्स को प्रदान की जाएगी लेकिन पब्लिक और प्राइवेट,  दोनों सेक्‍टर के हेल्‍थ वर्कर शामिल होंगे. इसके बाद यह वैक्‍सीन दो करोड़ फ्रंट लाइन वर्कर्स को दी जाएगी. प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की अध्‍यक्षता में हुई बैठक में केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य सचिव राजेश भूषण की ओर से यह प्रजेंटेशन दिया गया.  

वैक्सीन के वितरण को लेकर आक्रामक कांग्रेस ने जहाँ विरोध जताया वहीं राहुल गाँधी ने ट्वीट किया और सीधे प्रधानमंत्री मोदी से पूछा कि वह बतायें कि हर भारतीय को सरकार मुफ्त वैक्सीन कब तक देगी। पार्टी के सांसद पीएल पुनिया ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाया और कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय कहता है कि सभी को वैक्सीन नहीं मिलेगी लेकिन प्रधानमंत्री पहले सभी को मुफ्त वैक्सीन देने की बात कर रहे थे ,अब जब वैक्सीन देने का समय आया है तो बता ही नहीं रहे कि सभी को मुफ़्त या पैसा देकर वैक्सीन मिलेगी कि नहीं। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियानरेंद्र मोदीवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन