कोविड-19 महामारी अभी समाप्त नहीं हुई है,इसे हल्के में नहीं लें: वेंकैया नायडू

By भाषा | Published: October 29, 2021 07:55 PM2021-10-29T19:55:35+5:302021-10-29T19:55:35+5:30

COVID-19 pandemic is not over yet, don't take it lightly: Venkaiah Naidu | कोविड-19 महामारी अभी समाप्त नहीं हुई है,इसे हल्के में नहीं लें: वेंकैया नायडू

कोविड-19 महामारी अभी समाप्त नहीं हुई है,इसे हल्के में नहीं लें: वेंकैया नायडू

पणजी,29 अक्टूबर उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को लोगों को आगाह करते हुए कहा कि कोविड-19महामारी अभी समाप्त नहीं हुई है और लोगों को इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए।

उप राष्ट्रपति ने यहां राजभवन में कोंकणी और मराठी भाषा के गणमान्य लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कही। कार्यक्रम में राज्यपाल पी एस श्रीधरन पिल्लै भी मौजूद थे।

नायडू ने कहा,‘‘ भारत में ,हम सौभाग्यशाली हैं कि हम इससे सफलतापूर्वक लड़ सके और कई पश्चिमी देशों की तुलना में हमारा प्रदर्शन बेहतर रहा है। इसके लिए हमारे वैज्ञानिक, चिकित्सा जगत के लोग, हमारे नीति निर्माता, केन्द्र और राज्य सरकारें तथा विभिन्न संस्थान बधाई के पात्र हैं।’’

उन्होंने कहा,‘‘ लेकिन महामारी अभी समाप्त नहीं हुई है। मैं अपने देश के लोगों को आगाह कर रहा हूं। इसे हल्के में मत लीजिए।’’

उपराष्ट्रपति ने कहा कि लोगों को सामाजिक दूरी का पालन करना चाहिए और समय-समय पर सरकार और वैज्ञानिक स्वच्छता को लेकर जो सुझाव देते हैं,उनका पालन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शहरों के मुकाबले ग्रामीण इलाकों के लोग कम प्रभावित हुए, शारीरिक श्रम और देसी खान-पान ने ग्रामीण इलाके के लोगों को फायदा पहुंचाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: COVID-19 pandemic is not over yet, don't take it lightly: Venkaiah Naidu

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे