लाइव न्यूज़ :

मसूरी जाने के लिए अब दिखाना होगा आरटी-पीसीआर रिपोर्ट, पर्यटकों की बढ़ती भीड़ के बाद लिया गया फैसला

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 10, 2021 08:41 IST

मसूरी के स्थानीय प्रशासन ने शुक्रवार को कहा कि मसूरी आने वाले सभी पर्यटकों के लिए कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य होगा । अब होटल में बुकिंग के लिए भी आरटी-पीसीआर रिपोर्ट दिखाना होगा ।

Open in App
ठळक मुद्देमसूरी में प्रवेश के लिए अब कोविड निगेटिव रिपोर्ट होगी अनिवार्य़ऑनलाइन बुकिंग से पहले भी दिखाना होगा अपना आरटी-पीसीआर रिपोर्टलोगों की बढ़ती संख्या औऱ कोविड नियमों में अनदेखी के बाद लिया गया फैसला

मसूरी: अब मसूरी जाने वाले पर्यटकों को कोविड निगेटिव रिपोर्ट दिखाना जरूरी होगा । शुक्रवार को स्थानीय प्रशासन ने इस संबंध में सूचना जारी की। सैलानियों को अपनी निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट दिखानी होगी। प्रशासन द्वारा यह फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि हाल के दिनों में मसूरी और ऐसे कई हिल स्टेशनों पर पर्यटकों की संख्या बहुत बढ़ गई थी ।

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे अन्य पहाड़ी राज्यों में जैसी ही कोरोना नियमों में ढील दी गई । वहां पर्यटकों की संख्या रोजाना बढ़ने लगी । साथ ही लोगों ने मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियमों को पूरी तरह से भुला दिया । हाल ही में मसूरी और अन्य जगहों पर कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए सैलानियों के कई वीडियो वायरल हुए थे । 

इसलिए कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए मसूरी प्रशासन ने आने वाले यात्रियों के लिए ऑनलाइन बुकिंग के लिए कोविड नेगेटिव रिपोर्ट को अनिवार्य कर दिया है।

एक पुलिस अधिकारी नगेंद्र पंत ने कहा कि गर्मी पड़ रही है तो पर्यटकों की संख्या मसूरी में बढ़ने लगी लेकिन वे कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रहे हैं । बिना मास्क पहनना और सामाजिक दूरी जैसे नियमों का पालन नहीं हो रहा है । उन्होंने कहा इसके मद्देनजर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाने का फैसला किया और होटल में ऑनलाइन बुकिंग के लिए कोविड रिपोर्ट को अनिवार्य कर दिया । बिना नेगेटिव रिपोर्ट के किसी को भी मसूरी में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी । यहां लोग बस एक-दूसरे से कोविड नियमों का पालन करने की उम्मीद कर रहे हैं जबकि खुद उनके चेहरे पर मास्क नहीं है । 

टॅग्स :उत्तराखण्डपर्यटनवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह