लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कोविड-19 की स्थिति इटली, स्पेन, फ्रांस से बेहतर: अधिकारी

By भाषा | Updated: April 26, 2020 19:12 IST

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में महाराष्ट्र के बाद गुजरात दूसरे नंबर पर है। शनिवार तक राज्य में महामारी के 3,071 मामले थे, जबकि महाराष्ट्र में यह संख्या 7,628 है।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य इस मामले में भी महाराष्ट्र के बाद दूसरे नंबर पर है जहां 323 लोगों की जान कोविड-19 की वजह से गई है।बीसीजी टीके के इस्तेमाल और इन तीनों यूरोपीय देशों के मुकाबले गुजरात में गर्म जलवायु जैसे कारकों ने भी वायरस के प्रसार को रोकने में भूमिका निभाई है।

अहमदाबाद: राज्य के स्वास्थ्य विभाग की एक अधिकारी ने रविवार को कहा कि गुजरात की आबादी इटली, फ्रांस और स्पेन के लगभग बराबर है, लेकिन पहला मामला सामने आने के 35 दिन बाद प्रदेश में इन तीनों यूरोपीय देशों के मुकाबले कोरोना वायरस के कम मामले हैं। राज्य की प्रधान स्वास्थ्य सचिव जयंती रवि ने संवाददाताओं से कहा कि यह मुख्यत: लॉकडाउन और विदेशों से लौट रहे लोगों के लिए नियंत्रण रणनीति जैसे कदमों की वजह से है।

उन्होंने बताया कि गुजरात में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आने के 35 दिन बाद संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3,071 तक पहुंच गई है, जबकि इटली में इतने ही दिनों में 80,536, फ्रांस में 56,972 और स्पेन में 94,410 मामले सामने आए थे। अधिकारी ने कहा कि इटली की आबादी 6.04 करोड़, फ्रांस की आबादी 6.5 करोड़ और स्पेन की आबादी 4.7 करोड़ तथा गुजरात की आबादी 6.25 करोड़ है। उन्होंने कहा, ‘‘इससे पता चलता है कि लॉकडाउन और विदेशों से लौट रहे लोगों को तत्काल पृथक करने की रणनीति जैसे विभिन्न कारकों ने बीमारी के प्रसार को रोकने में मदद की है।’’

अधिकारी ने कहा कि बीसीजी टीके के इस्तेमाल और इन तीनों यूरोपीय देशों के मुकाबले गुजरात में गर्म जलवायु जैसे कारकों ने भी वायरस के प्रसार को रोकने में भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा, ‘‘यह तुलना सिर्फ हमारी सूचना के लिए है।’’

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में महाराष्ट्र के बाद गुजरात दूसरे नंबर पर है। शनिवार तक राज्य में महामारी के 3,071 मामले थे, जबकि महाराष्ट्र में यह संख्या 7,628 है। गुजरात में इस घातक विषाणु के चलते अब तक 133 लोगों की मौत हुई है और राज्य इस मामले में भी महाराष्ट्र के बाद दूसरे नंबर पर है जहां 323 लोगों की जान कोविड-19 की वजह से गई है। रवि ने कहा कि राज्य सरकार कोरोना वायरस के अधिक मामलों से निपटने को तैयार है और इसके लिए आधारभूत ढांचा तैयार किया गया है।

उन्होंने कहा कि राज्य में इस बीमारी से निपटने के लिए 61 अस्पतालों में 10,500 बिस्तर और लक्षणमुक्त रोगियों की देखभाल के लिए 150 कोविड देखभाल केंद्रों में 22,385 बिस्तरों की व्यवस्था की गई है। अधिकारी ने कहा कि कोरोना वायरस संबंधी जांच क्षमता भी बढ़ाकर 3,770 नमूने प्रतिदिन कर दी गई है, बीमारी के पहले सप्ताह में हर रोज 150 नमूनों की जांच की जा रही थी। 

टॅग्स :कोरोना वायरसगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां