लाइव न्यूज़ :

Coronavirus से दुनिया में मृतकों की संख्या 31 हजार पार, जानिए किस देश में कहां तक पहुंचा आंकड़ा

By भाषा | Updated: March 29, 2020 20:03 IST

इटली में कोरोना वायरस से पहली मौत फरवरी में हुई थी और अबतक यहां की सरकार 10,023 लोगों की मौत की पुष्टि कर चुकी है।

Open in App

दुनियाभर में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या रविवार को 31,412 पहुंच गई। आधिकारिक स्रोतों से मिले आंकड़ों को संकलित कर यह जानकारी दी। आंकड़ों के मुताबिक दिसबंर में चीन में संक्रमण की पहली खबर आने के बाद से अबतक पुरी दुनिया में 183 देशों के 6,67,090 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं, जिनमें से 134,700 ठीक होकर अपने घरों को जा चुके हैं।

राष्ट्रीय एजेंसियों और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की सूचनाओं को संकलित कर एएफपी ने यह आंकड़ा निकाला है लेकिन मानना है कि यह वास्तविक संक्रमितों का एक छोटा सा हिस्सा है क्योंकि कई देशों में केवल उन्हीं मरीजों की जांच की जा रही है जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत है।

इटली में कोरोना वायरस से पहली मौत फरवरी में हुई थी और अबतक यहां की सरकार 10,023 लोगों की मौत की पुष्टि कर चुकी है। इटली में 92,472 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं जिनमें से 12,384 ठीक हो चुके हैं। इटली की तरह चीन से अधिक लोगों की मौतें स्पेन में हुई है। स्पेन में अबतक 6,528 लोगों की मौत होने और 78,747 के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है।

चीन ने (हांगकांग और मकाउ को छोड़कर) अबतक देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से 3,295 लोगों की मौत और 81,394 लोगों के संक्रमित होने की जानकारी दी है, जिनमें से 74,971 लोग विसंक्रमित हो चुके हैं। अन्य सबसे प्रभावित देशों में ईरान है जहां पर 2,640 लोगों की मौत हुई है और 38,309 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। वहीं फ्रांस में 2,314 लोगों की मौत हुई है और 37,575 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।

किसी एक देश में सबसे अधिक संक्रमितों के मामले में अमेरिका पहला है। यहां पर 1,24,686 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जबकि 2,191 लोगों की मौत हुई है। अमेरिका में 2,612 लोग ठीक होकर घरों में लौट चुके हैं। अमेरिका में सोमवार को संक्रमण के 41,511 मामले आए थे इस प्रकार अमेरिका में सबसे तेजी से संक्रमितों की संख्या बढ़ी।

अंतरराष्ट्रीय समयानुसार शनिवार शाम सात बजे उरुग्वे, न्यूजीलैंड और माली ने अपने-अपने देशों में कोरोना वायरस से पहली मौत की पुष्टि की। महाद्वीप के आधार पर आंकड़ों को देखें तो यूरोप में 3,63,766 लोग संक्रमित हैं और 22,259 लोगों की मौत हुई है।

वहीं, एशिया (पश्चिम एशिया को छोड़कर)में 1,04,596 लोग संक्रमित हुए और 3,761 लोगों की मौत हुई। पश्चिम एशिया में कोरोना वायरस से संक्रमण के 46,596 मामले सामने आए और 2,718 लोगों की मौत हुई। अमेरिका और कनाडा में संयुक्त रूप से 2,250 लोगों की मौत हुई और 130,120 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। लातिन अमेरिका और कैरिबियाई देशों में 13,544 मामले सामने आए हैं और 274 लोगों की मौत हुई है। अफ्रीका में 4,267 मामले और 134 मौतें हुई हैं। ओसियाना क्षेत्र में 16 लोगों की मौत हुई है और 4,208 लोग संक्रमित हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसइटलीअमेरिकाचीनकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडियाइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण