लाइव न्यूज़ :

Covid 19: इन्फ्लुएंजा और सांस की गंभीर बीमारियों का अनिवार्य परीक्षण, कर्नाटक सरकार ने कहा-बंद जगहों और वातानुकूलित कमरों में मास्क लगाना अनिवार्य

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 22, 2022 20:50 IST

Covid 19: मुख्यमंत्री बसवसराज बोम्मई की अध्यक्षता में कोविड-19 के विषय पर हुई एक बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ के सुधाकर ने कहा कि सरकार ने बंद जगहों और वातानुकूलित कमरों में मास्क लगाना अनिवार्य करने का भी फैसला किया।

Open in App
ठळक मुद्देअंतरराष्ट्रीय यात्रियों में से दो प्रतिशत की बिना क्रम के जांच तबतक होती रहेगी।केंद्र की ओर से कोई संशोधित निर्देश नहीं आ जाता। बिस्तर और ऑक्सीजन की आपूर्ति के वाले समर्पित कोविड वार्ड खोलने का भी निर्णय लिया गया। 

Covid 19: कर्नाटक सरकार ने चीन सहित दुनिया के कुछ हिस्सों में कोविड-19 मामलों में वृद्धि के बीच राज्य में इन्फ्लुएंजा जैसी बीमारी (आईएलआई) और सांस की गंभीर बीमारियों (एसएआरआई) का अनिवार्य परीक्षण कराने का बृहस्पतिवार को फैसला किया।

मुख्यमंत्री बसवसराज बोम्मई की अध्यक्षता में कोविड-19 के विषय पर हुई एक बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ के सुधाकर ने कहा कि सरकार ने बंद जगहों और वातानुकूलित कमरों में मास्क लगाना अनिवार्य करने का भी फैसला किया। उन्होंने बताया कि राज्य में आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों में से दो प्रतिशत की बिना क्रम के जांच तबतक होती रहेगी।

जबतक की केंद्र की ओर से कोई संशोधित निर्देश नहीं आ जाता। बैठक में मंत्रियों, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कोविड-19 पर तकनीकी सलाहकार समिति (टीएसी) के सदस्यों ने हिस्सा लिया। सुधाकर ने कहा कि बैठक में सभी जिला अस्पतालों में पर्याप्त बिस्तर और ऑक्सीजन की आपूर्ति के वाले समर्पित कोविड वार्ड खोलने का भी निर्णय लिया गया। 

कोरोना संक्रमण के सभी मामलों की जीनोम सिक्वेंसिंग होगी : मुख्यमंत्री

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज यहां कहा कि देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति को लेकर राज्य सरकार गंभीर है, और कोरोना संक्रमण के सभी मामलों में जीनोम सिक्वेंसिंग के निर्देश दिये गये हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज यहां विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति से वह अवगत हैं और इसे लेकर राज्य सरकार गंभीर है।

उन्होंने कहा कि विस्तृत चर्चा के बाद नयी परिस्थितियों के अनुकूल शीघ्र ही निर्णय किये जायंगे । उन्होंने बताया कि इस दिशा में कदम उठाते हुये राज्य सरकार ने सभी उपायुक्तों को निर्देश जारी कर किया है कि नयी परिस्थिति पर नजर रखें तथा कोरोना संक्रमित मरीजों के सभी नमूने जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजें।

इस बीच राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने बताया कि चीन, अमेरिका, जापान एवं कोरिया में कोरोना वायरस के नये स्वरूप के तेजी से फैलते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए संक्रमण के सभी नये मामलों में जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए राजेन्द्र आयुर्विग्यान संस्थान के जीनोम सिक्वेंसिंग प्रयोगशाला में भेजने के लिये निर्देश जारी किये हैं।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकर्नाटककोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया