लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के मामले बढ़े: दिल्ली में 1101 केस, होली, नवरात्रि, शब ए बरात पर कोई सार्वजनिक उत्सव नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 23, 2021 23:17 IST

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने मंगलवार को आदेश दिया कि होली और नवरात्रि जैसे आगामी त्योहारों के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में सार्वजनिक रूप से समारोह नहीं मनाए जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्य सचिव विजय देव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आदेश का कड़ाई से पालन किया जाए।दिल्ली में मंगलवार को कोराना वायरस के 1101 नए मामले सामने आए जो पिछले तीन महीने में सर्वाधिक हैं।वायरस से चार लोगों की मौत भी हो गई।

नई दिल्लीः दिल्ली में रिकार्ड 1,101 दैनिक नए मामले दर्ज हुए। पिछले तीन महीने में सबसे ज्यादा, चार लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 10,967 हो गई।

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने मंगलवार को आदेश दिया कि होली और नवरात्रि जैसे आगामी त्योहारों के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में सार्वजनिक रूप से समारोह नहीं मनाए जाएंगे। मुख्य सचिव विजय देव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आदेश का कड़ाई से पालन किया जाए।

देव ने आदेश में कहा, ‘‘सभी संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करेंगे कि होली, शब ए बारात, नवरात्रि आदि आगामी त्योहार के दौरान भीड़ इकट्ठी नहीं हो और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सार्वजनिक रूप से त्योहार नहीं मनाए जाएं।’’ दिल्ली में मंगलवार को कोराना वायरस के 1101 नए मामले सामने आए जो पिछले तीन महीने में सर्वाधिक हैं। वायरस से चार लोगों की मौत भी हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी। 

गुजरात में कोविड-19 के 1,730 नए मामले

गुजरात में कोविड-19 के रिकॉर्ड 1,730 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,90,379 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सोमवार को 1,640 मामले सामने आए थे।

अहमदाबाद और सूरत में दो-दो लोगों की वायरस से मौत हो गई, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,458 हो गई। अधिकारी ने बताया कि यहां अब तक 2,77,603 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं दादरा-नगर हवेली और दमन-दीव केंद्रशासित प्रदेश में मंगलवार को कोविड-19 के सात नए मामले सामने आए हैं।

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनाकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू