लाइव न्यूज़ :

COVID-19 case updates: लद्दाख और वैष्णो देवी में मास्क लगाना अनिवार्य, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कोरोना से दहशत!

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: January 2, 2024 16:10 IST

COVID-19 case updates: जम्मू-कश्मीर में नए वेरिएंट के मामले बीस से ज्यादा नहीं हैं। लद्दाख में 11 मामलों ने ही प्रशासन को मजबूर कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देलद्दाख और वैष्णो देवी की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मास्क अनिवार्य करने के आदेशों से भी झलकती थी।टेस्टिंग अनिवार्य बनाने के लिए टेस्टिंग केंद्रों की स्थापना भी युद्धस्तर पर की जाने लगी है।कोरोना के नए खतरे को देखते हुए यात्रा में शिरकत करने वालों को मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए।

COVID-19 case updates: जम्मू कश्मीर और लद्दाख में कोरोना के नए वेरिएंट की दस्तक के साथ ही नागरिकों में दहशत का माहौल तो नहीं है पर दोनों ही केंद्र शासित प्रदेशों में प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। यह चिंता लद्दाख और वैष्णो देवी की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मास्क अनिवार्य करने के आदेशों से भी झलकती थी।

हालांकि जम्मू-कश्मीर में नए वेरिएंट के मामले बीस से ज्यादा नहीं हैं, पर लद्दाख में 11 मामलों ने ही प्रशासन को मजबूर कर दिया कि वह अभी से कोरोना से निपटने के प्रबंध आरंभ कर दे। यही कारण था कि उसने कोरोना से बचने के लिए पहले कदम के तौर पर लद्दाख में मास्क अनिवार्य कर दिया है। साथ ही आने वालों की टेस्टिंग अनिवार्य बनाने के लिए टेस्टिंग केंद्रों की स्थापना भी युद्धस्तर पर की जाने लगी है।

कुछ ऐसा ही आलम वैष्णो देवी की उस यात्रा का है जहां साल के आखिरी दिन 60 हजार से अधिक लोग जुटे थे और उन्होंने प्रशासन की एक सप्ताह पहले दी गई सलाह की धज्जियां उड़ाईं थीं जिसमें कहा गया था कि कोरोना के नए खतरे को देखते हुए यात्रा में शिरकत करने वालों को मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए।

अब जबकि प्रदेश में कोरोना के नए वेरिएंट के मामले बढ़ने लगे हैं प्रशासन ने वैष्णो देवी की यात्रा में शामिल होने वालों के लिए मास्क अनिवार्य तो किया है पर भीड़ में इस आदेश का कोई असर नजर नहीं दिख रहा था। जानकारी के लिए तीन वर्ष पहले कोरोना के कारण वर्ष 2020 में वैष्णो देवी यात्रा पांच माह तक बंद रही थी और अब एक बार फिर कोरोना की दस्तक के कारण कोई और नहीं बल्कि कटड़ा के वे व्यापारी जरूर दहशत में हैं जिन्हें यात्रा में होने वाली वृद्धि कुछ आस देने लगी थी।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाCoronaकोरोना वायरसजम्मू कश्मीरलद्दाख
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए