लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: 2.82 करोड़ रुपये का मुआवजा न चुकाने पर कोर्ट ने राज्य सरकार की बस जब्त की

By विशाल कुमार | Updated: October 3, 2021 11:26 IST

अदालत ने उत्तर पश्चिमी कर्नाटक सड़क परिवहन निगम को 2013 में एक सड़क दुर्घटना में मारे गए एक सॉफ्टवेयर डेवलपर के परिवार को 2.82 करोड़ रुपये का भुगतान करने का आदेश दिया था.

Open in App
ठळक मुद्दे39 वर्षीय पीड़ित संजीव एम. पाटिल को राज्य परिवहन की बस ने टक्कर मार दी थीपरिवार ने ब्याज सहित 3.55 करोड़ रुपये के मुआवजे का दावा किया था.अदालत ने माना कि दुर्घटना बस चालक द्वारा तेज गति से और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुई.

बेंगलुरु:सड़क दुर्घटना के पीड़ित परिवार को 2.82 करोड़ रुपये का मुआवजा देने में विफल रहने के बाद पहली बार कर्नाटक की एक निचली अदालत ने राज्य द्वारा संचालित निगम से संबंधित एक बस को जब्त कर लिया है.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, अदालत ने उत्तर पश्चिमी कर्नाटक सड़क परिवहन निगम (एनडब्ल्यूकेआरटीसी) को 2013 में एक सड़क दुर्घटना में मारे गए एक सॉफ्टवेयर डेवलपर के परिवार को राशि का भुगतान करने का आदेश दिया था.

39 वर्षीय पीड़ित संजीव एम. पाटिल को राज्य परिवहन की बस ने टक्कर मार दी थी, जब वह बेंगलुरु-पुणे राजमार्ग के जल टोलगेट पर सुबह करीब 6 बजे सड़क पार कर रहे थे.

परिवार इस आधार पर मुआवजे की मांग करने के लिए अदालत गया कि दुर्घटना के समय संजीव सिर्फ 39 वर्ष के थे और आईबीएम में प्रति माह 2.10 लाख रुपये कमा रहे थे. परिवार ने ब्याज सहित 3.55 करोड़ रुपये के मुआवजे का दावा किया था.

एनडब्ल्यूकेआरटीसी ने दावा किया कि संजीव की लापरवाही के कारण यह दुर्घटना हुई. हालांकि, अदालत ने माना कि दुर्घटना बस चालक द्वारा तेज गति से और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुई.

अदालत ने यह भी देखा कि एक स्वतंत्र गवाह ने ड्राइवर को दोषी ठहराया और एनडब्ल्यूकेएसआरटीसी के पास यह साबित करने के लिए कोई सबूत नहीं था कि पाटिल की लापरवाही के कारण उनकी मौत हुई.

अदालत ने माना कि दावेदार एनडब्ल्यूकेएसआरटीसी द्वारा भुगतान किए जाने वाले 8 फीसदी सालाना की ब्याज दर के साथ 2.15 करोड़ रुपये के मुआवजे के हकदार हैं.

मामले में पहले प्रतिवादी एनडब्ल्यूकेएसआरटीसी के हावेरी डिवीजन के डिवीजनल कंट्रोलर जगदीश वीएस ने कहा कि हमने 1.52 करोड़ रुपये मुआवजे का भुगतान किया है और मामले को हाईकोर्ट में ले गए थे. हालांकि, कोई स्टे ऑर्डर नहीं था जिससे अदालत के अधिकारियों ने बस को जब्त कर लिया. हम अदालत से पैसे का भुगतान करने के लिए हमें और समय देने के लिए कह रहे हैं क्योंकि कोविड -19 स्थिति के कारण निगम को भी भारी नुकसान हुआ है.

उन्होंने कहा कि एक बस की कीमत लगभग 29 लाख रुपये है और जो बस जब्त की गई है वह दो साल पुरानी है और महामारी की स्थिति के कारण ज्यादा नहीं चल सकी.

टॅग्स :कर्नाटककोर्टसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट